पति की दीर्घायु को रखा करवा चौथ का व्रत
पति की दीर्घायु व घर-परिवार की सुख-शांति को ले पत्िनयों ने गुरुवार को दिन भर निर्जला व्रत रखा।
आरा। पति की दीर्घायु व घर-परिवार की सुख-शांति को ले पत्िनयों ने गुरुवार को दिन भर निर्जला व्रत रखा। साथ ही पूजा-अर्चना की। व्रतियों ने दोपहर में नहा-धोकर पूजा-अर्चना की। तदोपरांत व्रती महिलाओं ने शाम में स्नान कर कथा सुनी। साथ ही गणेश जी की पूजा अर्चना की। तदोपरांत चांद को अर्घ्य देकर व्रतियों ने पारण किया।
पीरो (भोजपुर) से संवाद सहयोगी के अनुसार, अुनमंडल के पीरो, चरपोखरी व तरारी प्रखंडों में कारवा चौथ का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुहागिनों ने पति के लम्बे व सफल जीवन और सदा सुहागिन रहने की मनोकामना के साथ पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर धार्मिक विधान के अनुसार पूजा अर्चना की। संध्या पहर व्रती महिलाओं ने परंपरानुसार आसमान में चमकते चाद को चलनी में देखने के बाद पानी पीकर अपना उपवास तोड़ा। सुहागिनों में इस त्योहार का खास महत्व है। सुहागिन महिलाएं इस दिन श्रृंगार कर पूरे मनोयोग से व्रत रखती है।