Move to Jagran APP

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल आरा के अभियंताओं ने किया तटबंध का निरीक्षण

आरा। संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल आरा के अभियंताओं को टीम बनाकर सभी तटबंध का जांच करने का निर्देश दिया था। टीम के जांच के दौरान कई जगहों पर तटबंध क्षतिग्रस्त पाए गए जिसे जिलाधिकारी ने अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल आरा के कार्यपालक अभियंता को दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 07:31 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 07:44 AM (IST)
बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल आरा के अभियंताओं ने किया तटबंध का निरीक्षण
बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल आरा के अभियंताओं ने किया तटबंध का निरीक्षण

आरा। संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल आरा के अभियंताओं को टीम बनाकर सभी तटबंध का जांच करने का निर्देश दिया था। टीम के जांच के दौरान कई जगहों पर तटबंध क्षतिग्रस्त पाए गए, जिसे जिलाधिकारी ने अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल आरा के कार्यपालक अभियंता को दिया। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल आरा के अभियंताओं की टीम ने गुरुवार को नानसागर कोईलवर तटबंध, विशुनपुर से चॉदी तटबंध, गंगा- कोईलवर सोन नदी तटबंध, ग्राम राजपुर से कोईलवर तटबंध के अलावा बड़हरा से बबुरा गंगा तटबंध, बबुरा से बंधु छपरा तटबंध, कायमनगर, श्रीपालपुर, डुमरिया, बीरमपुर, पंडितपुर, सेमरिया एवं पडरिया तटबंध का निरीक्षण किया। कई जगहों पर तटबंध में कटाव की बात सामने आई है, जिसे जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तटबंध का मरम्मत करने का आदेश जारी किया है। वहीं दूसरी ओर बक्सर कोइलवर गंगा तटबंध एवं कोईलवर सोन नदी तटबंध में पांच जगहों पर स्लूईस गेट का निर्माण हो रहा है। जिसमें कायमनगर, बीरमपुर, भकुरा, डुमरिया एवं रामसागर बड़हरा शामिल है। इसके अतिरिक्त जमीरा के पास नया स्लूईस गेट प्रस्तावित है। चार अदद स्लूईस गेटों का कटाव निरोधक कार्य प्रगति पर है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.