Move to Jagran APP

ईद के मौके पर दिखा आपसी सौहार्द

आरा। ईद का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मुसलमानों ने ईदगाह समेत श

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jun 2018 11:56 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jun 2018 11:56 PM (IST)
ईद के मौके पर दिखा आपसी सौहार्द
ईद के मौके पर दिखा आपसी सौहार्द

आरा। ईद का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मुसलमानों ने ईदगाह समेत शहर के विभिन्न मुहल्ले की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। साथ ही एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुबह से रात तक एक-दूसरे के यहां आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। ईद को लेकर मुसलमानों के घरों में चांद रात से ही चहल-पहल बढ़ गई थी। शहर के शाही मस्जिद, मेहरू मस्जिद, ख्वाजा साहब की मस्जिद, धर्मन मस्जिद, चौधरियाना मस्जिद, ¨डस टैंक मस्जिद, करमन टोला-नवादा मस्जिद, मिलकी अनाईठ समेत अन्य मस्जिदों में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। स्थानीय मौलाबाग स्थित ईदगाह में शहर के विभिन्न मुहल्ले के मुसलमानों ने ईद की नमाज अदा की। कोईलवर (भोजपुर) से संवाद सूत्र के अनुसार, प्रखंड में ईद पारंपरिक तरीके से हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। प्रखंड के सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जगदीशपुर (भोजपुर) से संवाद सहयोगी के अनुसार, जगदीशपुर अनुमंडल के शाहपुर, बिहिया एवं जगदीशपुर प्रखंड में ईद का त्योहार हर्षोल्लास व धूमधाम से संपन्न हुआ। जगदीशपुर नगर के राजा के पोखरा स्थित ईदगाह, नगर स्थित पठानटोली मस्जिद, नुरी मस्जिद एवं जामा मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वही सेवइयां खिलाने का दौर देर शाम तक चलता रहा। शाहपुर (भोजपुर) से संवाद सूत्र के अनुसार, ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ईदगाहों एवं मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के साथ ही लोग एक-दूसरे के गले मिल ईद की बधाई दी। गड़हनी (भोजपुर) से संवाद सूत्र के अनुसार, ईद गड़हनी में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। बिहिया (भोजपुर)संवाद सूत्र के अनुसार, भाईचारा का पर्व ईद प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। हर तरफ खुशी तथा आपसी भाईचारा के बीच लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंच कर सेवइयां खाई। ईद को लेकर सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो गई। प्रखंड के शाही जामा मस्जिद, बिहिया, नूरी मस्जिद बिहिया, ईदगाह रानी सागर, ईदगाह बगही में हजारों की तादाद में लोग पहुंचे तथा ईद की नमाज अदा की। अगिआंव(भोजपुर)से संवाद सूत्र के अनुसार, मुसलमानों का महान पर्व ईद प्रखंड में काफी हर्षोल्लास, उमंग व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर अगिआंव, पवना, खोपिरा, अजीमाबाद, पोसवा, नोनउर, गोडिहा, बेरथ, नारायणपुर, छपरापुर, डिलिया, मड़नपुर, धोबड़ी, बागा, फुलाड़ी, काजीचक, सिरकीचक, संदेश चिल्होस, नरुरतपुर सहित विभिन्न गांवों के मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा किया। साथ ही उत्साह पूर्वक माहौल में एक दूसरे को गले लगा ईद की मुबारक बाद दी। चरपोखरी (भोजपुर) से संवाद सूत्र के अनुसार, ईद का त्योहार चरपोखरी प्रखंड में पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुसलमान भाइयों ने विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में नमाज अदा की। इसके लिए अहले सुबह से ही ईदगाहो व मस्जिदों में लोगों की भीड़ रही। दिन भर एक-दूसरे को मुबारक देने एवं सेवईयां खिलाने का दौर चलता रहा। इस त्योहार में दूसरे समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उमंग व उत्साह के बीच ईद का त्योहार मनाया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.