विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोजपुर में पारिवारिक विवाद में बड़े बेटे ने पिटाई कर मां को छत से फेंका, महिला की मौत

By Deepak SinghEdited By: Jagran News Network
Published: Wed, 13 Sep 2023 04:50 PM (IST)

Bihar News भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के नरौनी गांव में नशे में धुत्त एक सनकी ने अपनी मां ...और पढ़ें

भोजपुर में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने पिटाई कर मां को छत से फेंका(प्रतिकात्मक तस्वीर)
भोजपुर में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने पिटाई कर मां को छत से फेंका(प्रतिकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. पारिवारिक विवाद में बड़े बेटे ने मां की पिटाई कर छत से फेंका
  2. पुलिस ने आरोपित पुत्र को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता,आरा: भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के नरौनी गांव में नशे में धुत्त एक सनकी बेटे ने अपनी मां की पिटाई कर उसे छत से नीचे फेंक दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। इधर, घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित पुत्र जितेन्द्र मुसहर उर्फ सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका 55 वर्षीय सोनी देवी नरौनी गांव निवासी छोटक मुसहर की पत्नी थी।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में घटना घटित हुई है। पुलिस ने आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। इसे लेकर मृतका के पति के बयान पर प्राथमिकी की गई है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। घटना अहले सुबह तीन बजे की है।

रात में खाना खाने के बाद हुआ विवाद

इधर, मृतका के पति छोटक मुसहर ने बताया कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद सभी लोग छत पर सोए हुए थे। जब उनकी आंख लगी तो उन्होंने देखा कि मामूली विवाद को लेकर उनकी पत्नी और बड़े बेटे आपस में झगड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हाजीपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप, पुलिस कर रही मामले की जांच

झगड़ा के दौरान बेटे ने अपनी मां की पिटाई की। इसके बाद उसे छत से धकेल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर मृतका के पति छोटक मुसहर ने अपने बड़े बेटे सिकेन्दर मुसहर उर्फ जितेन्द्र पर अपनी मां के साथ मारपीट करने के उसे छत से धकलने के कारण उसकी मौत होने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पुत्र को दबोचा

इधर स्थानीय ग्रामीणों ने की सूचना पवना थानाध्यक्ष सुरेश सिंह को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी बेटे सिकेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: Bihar crime: पश्चिम चंपारण में हथियारबंद बदमाशों ने बैंक को लूटा, दिनभर के कलेक्शन को किया खाली