नाट्य व लोक कला के लिए मिला शिखर सम्मान
भोजपुर : हाल ही में कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में आयोजित अखिल भारतीय नाट्य महोत्सव और राष्ट्र
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 08:05 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 08:05 PM (IST)
भोजपुर : हाल ही में कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में आयोजित अखिल भारतीय नाट्य महोत्सव और राष्ट्रीय सम्मान समारोह के अवसर पर आरा (बिहार) के अशोक मानव को नाट्य एवं लोक कला के संवर्धन के लिए शिखर सम्मान-2018 से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के बाद उनके आरा पहुंचने पर शहर के रंग कर्मियों के अलावा कई प्रमुख लोगों ने स्वागत किया एवं बधाई दी। बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में जगदीशपुर बार के अध्यक्ष मुकुल विकास श्रीवास्तव, रंगकर्मी अनिल कुमार तिवारी(दीपू), विक्कू जी, वार्ड पार्षद समीम आरवी, त्रिभुन जी, अगम पांडेय, अधिवक्ता गोरखनाथ मिश्रा, शाहाबाद हीरोज फुटबॉल क्लब के सचिव रविन्द्र कुमार, अमरनाथ ¨सह, इन्द्रदीप लाल, लाल शरण ¨सह, शशि ¨सह समेत कई प्रमुख हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें