जैन कॉलेज में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का ट्रायल आज
13 जनवरी को जैन कॉलेज में भोजपुर के पहलवानों का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
आरा। 13 जनवरी को जैन कॉलेज में भोजपुर के पहलवानों का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। ट्रायल प्रतियोगिता पूर्वाह्न 11 बजे से शुरु होगी। चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अपने अपने वजन भार वर्ग में भाग लेंगे। वही दूसरी ओर आरा में आगामी 15 से 17 जनवरी तक राज्य स्तरीय जूनियर व सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता की सफलता की जिम्मेवारी जिला इकाई है को सौंपी गई है। राज्य के सभी जिलों से चयनित महिला- पुरुष पहलवान भाग लेंगे। इसके लिए अलग अलग वजन ग्रुप में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
आरा शहर के वीर कुंवर ¨सह मैदान में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पहलवानों के आवासन एवं भोजन की व्यवस्था निशुल्क होगी। खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा।