दीपावली को ले बाजारों में रही चहल-पहल
प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर अनुमंडल के चट्टी बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गई।
आरा। प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर अनुमंडल के चट्टी बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गई। स्थानीय बाजारों में त्योहार के लिए आवश्यक सामानों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पडी। लोगों ने किराना समानों के अलावे दीये, मोमबती, लावा, मुरी, मिठाई सहित अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। वैसे इस बार बाजारों में महंगाई का असर साफ देखने को मिला। मोमबतियों के दाम पिछले साल की तुलना में जहा 25 से 30 फीसदी अधिक है वहीं मिट्टी के बने दीये एवं खिलौने डेढ़-दुगने दामों में बिक रहे हैं। इस बार बाजार में मोतीचूर के लडू 150 रुपये किलो से 250 रुपये किलो बेचे जा रहे हैं। इसी तरह लावा मुरी, पटाखों के दामों में भी काफी तेजी है। मंहगाई की वजह से सामान्य आय वर्ग के लोगों को अपनी बजट को सीमित करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। वैसे इस महंगाई के बावजूद लोगों खासकर बच्चों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई।