Move to Jagran APP

वाहन से कुचलकर युवक की मौत, हंगामा

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत गड़हनी-अगिआंव पथ पर अगिआंव स्थित स्वामी पूर्णानंद आश्रम के समीप शुक्रवार की शाम अनियंत्रित वाहन ने एक युवक को रौंद दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 11:15 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:14 AM (IST)
वाहन से कुचलकर युवक की मौत, हंगामा
वाहन से कुचलकर युवक की मौत, हंगामा

आरा। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत गड़हनी-अगिआंव पथ पर अगिआंव स्थित स्वामी पूर्णानंद आश्रम के समीप शुक्रवार की शाम अनियंत्रित वाहन ने एक युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। हादसे में मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने गड़हनी-अगिआंव पथ को जाम कर काफी हो-हंगामा मचाया। आक्रोशित ग्रामीण मुआवजा की मांग कर रहे थे। मृतक 35 वर्षीय धनंजय कुमार उर्फ सरदार यादव अगिआंव गांव निवासी नरेश यादव का पुत्र था। हादसा देर शाम करीब सात बजे के आसपास हुआ। बताया जा रहा कि गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव गांव निवासी नरेश यादव का पुत्र धनंजय कुमार उर्फ सरदार यादव शुक्रवार की शाम अपने घर से टहलने निकला हुआ था। इस बीच गड़हनी-अगिआंव पथ पर अगिआंव स्थित स्वामी पूर्णानंद आश्रम के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अगिआंव निवासी युवक धनंजय कुमार व लहरपा गांव निवासी अर्जुन कुमार दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद गंभीर रूप से घायल धनंजय कुमार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पाताल में भर्ती कराया गया। जहां, उसकी मौत हो गई। जबकि, अर्जुन को आरा रेफर कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में सूचना मिलने पर गड़हनी थानाध्यक्ष संतोष कुमार वहां पहुंच गए। हादसे में मौत के बाद आक्रोश परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग ढांढस बंधाने में लगे थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.