सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को ले दिया धरना
भोजपुर को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने समेत अन्य मांगों के समर्थन में युवा राजद की जिला इकाई द्वारा धरना जिला समारहणालय के समक्ष दिया गया।
आरा। भोजपुर को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने समेत अन्य मांगों के समर्थन में युवा राजद की जिला इकाई द्वारा धरना जिला समारहणालय के समक्ष दिया गया। धरना में मुख्य वक्ता के रूप में सदर विधायक डॉ. अनवर आलम ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश में भाषा, क्षेत्रवाद, साम्प्रदायिकता एवं जातियता को बढ़ावा देकर राष्ट्र की अखंडता के लिए संकट पैदा कर दिया है। देश में कोई भी संवैधानिक संस्थाएं सुरक्षित नहीं है। सीबीआई का मौजूदा अंर्तकलह इसका बड़ा उदहारण है। उन्होंने कहा कि बिहार की नीतीश सरकार भाजपा के गोद में बैठकर गुजरात में बिहारियों पर हमले को देखकर भी मौन है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे बिहार को सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करें। अन्यथा सड़क से सदन तक संघर्ष तेज होगा। पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज ¨सह ने कहा कि केन्द्र व राज्य की सरकार बेरोजगारों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। बिहार के छात्र- युवाओं को उच्च शिक्षा से वंचित करने का साजिश चल रहा है। अध्यक्षीय मंच से संगठन के जिलाध्यक्ष अरूण ¨सह यादव ने कहा कि भोजपुर जनपद कुछ दिनों से अपराधियों का शरण स्थली बन गया है। हत्या, लूट, अपहरण एवं दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही है। जिले के किसान सुखाग्रस्त होने से त्राहि करने लगे हैं। सरकार चुप्पी साधे है। अन्य वक्ताओं में महेश ¨सह यादव, बीरबल यादव, रीता देवी, सुरेश पासवान, जिला पार्षद धनंजय यादव, नुरूल हक राइन, भीम यादव, हीरालाल ओझा, आलोक रंजन, गोरखनाथ यादव, सुभाष यादव, चंदन यादव, महफूज आलम, पूर्व प्रमुख अनिल यादव, गांगंली यादव आदि थे।