Move to Jagran APP

मुख्य पार्षद के चुनाव को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त

भोजपुर। जिले के नगर निगम समेत छह नगर पंचायतों में मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव 9 जून

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Jun 2017 03:06 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jun 2017 03:06 AM (IST)
मुख्य पार्षद के चुनाव को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त
मुख्य पार्षद के चुनाव को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त

भोजपुर। जिले के नगर निगम समेत छह नगर पंचायतों में मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव 9 जून को होगा। नगर निगम में मेयर एवं डिप्टी मेयर का चुनाव स्वयं जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ बिरेन्द्र प्रसाद यादव बतौर निर्वाची पदाधिकारी कराएंगे। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने सभी नगर पंचायतों मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के चुनाव एवं शपथ ग्रहण के लिए अलग- अलग निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया है। आयोग के निर्देशानुसार नगर पंचायतों में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता व उप सचिव स्तर के पदाधिकारी निर्वाची पदाधिकारी बनाए गए हैं। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के चुनाव में विधि-व्यवस्था की जिम्मेवारी सौंपी है। साथ ही निकाय चुनाव के दौरान निर्वाची पदाधिकारी बनाए गए पदाधिकारियों को अपने यहा होने वाले चुनाव में सहयोग करने का निर्देश दिया है।

loksabha election banner

-----------

कहा- कहा होगा चुनाव:

निकाय स्थल

नगर निगम - विद्या भवन सभागार

कोईलवर - प्रतिनिध भवन सभागार

जगदीशपुर - अनुमंडल कार्यालय सभागार

बिहिया - किसान भवन सभागार

शाहपुर - मनरेगा भवन सभागार

पीरो - अनुमंडल कार्यालय सभागार

--------

कहा बने कौन निर्वाची पदाधिकारी:

निकाय निर्वाची पदाधिकारी

नगर निगम आरा - जिलाधिकारी

जगदीशपुर - उप विकास आयुक्त

बिहिया - अपर समाहर्ता

शाहपुर - निदेशक डीआरडीए

पीरो - परिवहन पदाधिकारी

कोईलवर - जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

-------

दो सौ मीटर की परिधि में रहेगा निषेधज्ञा:

नगर निगम समेत नगर पंचायतों में 9 जून को होने वाले मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के चुनाव एवं शपथ ग्रहण को लेकर निर्वाचन स्थल से दो सौ मीटर की दूरी में निषेधाज्ञा लागू रहेगा। दंडाधिकारी के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बलों की तैनाती रहेगी। निर्वाचन स्थल पर विधि- व्यवस्था की संपूर्ण जिम्मेवारी सम्बंधित अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपी गई है।

------

मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद का शपथ ग्रहण: मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के चुनाव से पहले सभी निर्वाचित पार्षदों का निर्वाची पदाधिकारी द्वारा शपथ ग्रहण कराया जाएगा। उसके बाद मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव होगा। इस चुनाव के बाद मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद का शपथ ग्रहण कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.