चापाकल खराब, मतदान के दिन होगी दिक्कत
सदर प्रखंड के जोगवलिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का दोनों चापाकल खराब पड़ा है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 10:18 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 05:07 AM (IST)
आरा। सदर प्रखंड के जोगवलिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का दोनों चापाकल खराब पड़ा है। जिससे विद्यालय में पेयजल संकट पैदा हो गया है। विदित हो कि आगामी 28 अक्टूबर को आयोजित मतदान के लिए इस विद्यालय का भी चयन किया बनाया गया है। जिसके तहत विद्यालय में सदर क्षेत्र की बूथ संख्या-20 सूचीबद्ध है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय का दोनों चापाकल चालू होने लायक नहीं रहा। इसकी जानकारी एक माह पूर्व ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई थी। उन्होंने बताया कि चापाकल को निजी तौर पर ठीक कराने का अथक प्रयास किया गया लेकिन चापाकल मिस्त्री ने हाथ खड़ा कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें