साधारण परिवार, दादा की सीख और बीएचयू से दिल्ली तक का सफर; चंचल बने राजस्व अधिकारी
चंचल कुमार ने बीपीएससी परीक्षा में राजस्व अधिकारी बनकर सहजौली गांव और भोजपुर का नाम रोशन किया है। झारखंड से ...और पढ़ें

चंचल कुमार
HighLights
चंचल कुमार बीपीएससी में राजस्व अधिकारी पद पर चयनित।
सहजौली गांव, भोजपुर का नाम रोशन किया।
दादा की प्रेरणा और माता-पिता का सहयोग।
पंचायत सूत्र, सहजौली (भोजपुर)। प्रखंड के सहजौली गांव के रहने वाले चंचल कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता हासिल कर राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित होकर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उन्हें परीक्षा में 1100वीं रैंक प्राप्त हुई है। सफलता की खबर मिलते ही परिवार और गांव में खुशी का माहौल बन गया।
गांव से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता
चंचल कुमार की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है। साधारण परिवार से आने वाले चंचल ने कठिन परिश्रम और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
झारखंड से बीएचयू और दिल्ली तक का सफर
चंचल की प्रारंभिक शिक्षा झारखंड में हुई। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय और दिल्ली का रुख किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था और उसी दिशा में लगातार मेहनत करते रहे।
दादा बने सबसे बड़े प्रेरणास्रोत
अपनी सफलता पर चंचल ने कहा कि उनके स्वर्गीय दादा रामजग यादव उनके जीवन के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत रहे हैं। दादा की सीख और जीवन
मूल्यों ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज की सफलता में दादा के सपनों और संस्कारों का बड़ा योगदान है।
माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
चंचल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पिता श्रीराम यादव और माता पुष्पा देवी को भी दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास ने हर कठिन दौर में उनका हौसला बढ़ाया। इसी समर्थन की बदौलत वह अपने लक्ष्य तक पहुंच सके।
क्षेत्र में खुशी, लोगों ने दी बधाई
चंचल की सफलता पर गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है। जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
लोगों का मानना है कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
