Move to Jagran APP

भोजपुर में कार ने आटो में मारी टक्कर, एक की मौत

भोजपुर जिले के बड़हरा थाना के आरा-छपरा फोरलेन पर मखदुमपुर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह एक चिकित्सा पदाधिकारी की निजी कार ने आटो में सवार सात लोगों को रौंद दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 11:10 PM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 11:10 PM (IST)
भोजपुर में कार ने आटो में मारी टक्कर, एक की मौत
भोजपुर में कार ने आटो में मारी टक्कर, एक की मौत

आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना के आरा-छपरा फोरलेन पर मखदुमपुर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह एक चिकित्सा पदाधिकारी की निजी कार ने आटो में सवार सात लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। जबकि, छह लोग घायल हो गए। मृतका 50 वर्षीय लखदुलारी देवी बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी सोनी लाल महतो की पत्नी थी। हादसे में बबुरा गांव निवासी चंद्रमा महतो की पत्नी रीना देवी, गणेश महतो की पुत्री चंपा कुमारी, उमेश महतो की पुत्री अनामिका कुमारी, मन्ना महतो की पुत्री शोभा कुमारी एवं स्वामीनाथ महतो की पत्नी हीरामुनी देवी व पुत्र गोलू कुमार को चोटें आई हैं। इस दौरान दुर्घटना में मौत से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर गए। बबुरा स्टैंड के समीप शव के साथ आरा-छपरा फोरलेन को जाम कर जमकर हंगामा मचाया। सड़क पर उतरे लोग मुआवजा व गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष मनीष कुमार व सीओ राम बच्चन राम के आश्वासन पर जाम हट सका। सड़क जाम के कारण दो घंटे तक परिचालन अवरुद्ध रहा। हादसा सुबह 10 बजे के आसपास हुआ। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।

loksabha election banner

----

आटो पर सवार होकर धानकटनी के लिए जा रही थीं महिलाएं

बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव से महिला मजदूर आटो पर सवार होकर बाग मझौआ गांव में धान काटने के लिए जा रही थी। इस दौरान आरा- छपरा फोरलेन पर मखदुमपुर पेट्रोल पंप के समीप चिकित्सा पदाधिकारी की कार ने आटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान सभी जख्मी हो गए। इसके बाद गंभीर हालत में लखदुलारी देवी एवं छह अन्य लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, तभी लखदुलारी देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर, जदयू नेता विश्वनाथ सिंह एवं वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मृतका के स्वजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

---

चार बेटियों के सिर से उठा मां का साया

मृतका को चार पुत्री अंजू कुमारी, मंजू कुमारी, पुनीता कुमारी, सरिता कुमारी व दो पुत्र रविद्र कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार है। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। ----

पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर फोरलेन पर रखा, रोड जाम

सदर अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित ग्रामीण बबुरा के समीप शव को आरा-छपरा फोरलेन पर रख दिए। इसके बाद मुआवजा व गिरफ्तारी की मांग करने लगे। करीब तीन बजे लेकर पांच बजे शाम तक यातायात को अवरुद्ध रखा। बाद में बड़हरा सीओ के मौके पर पहुंचने एवं मुआवजा दिए जाने के बाद जाम हटा। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लगी रही। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि किसी चिकित्सा पदाधिकारी की कार से हादसा होने की बात सामने आ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.