Move to Jagran APP

बस ने चाचा-भतीजे को रौंदा, एक की हालत गंभीर

उदवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर कोहड़ा मोड़ के समीप शनिवार की देर शाम एक अनियंत्रित बस ने बाइक पर सवार चाचा और भतीजे को रौंद डाला।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 11:21 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:11 AM (IST)
बस ने चाचा-भतीजे  को रौंदा, एक की हालत गंभीर
बस ने चाचा-भतीजे को रौंदा, एक की हालत गंभीर

आरा। उदवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर कोहड़ा मोड़ के समीप शनिवार की देर शाम एक अनियंत्रित बस ने बाइक पर सवार चाचा और भतीजे को रौंद डाला। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। घायलों में एक की हालत गंभीर बतायी जाती है। इसे लेकर काफी देर भीड़ लगी रही। हादसे में चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदरहां के टोला गांव निवासी स्व. दीनानाथ सिंह के पुत्र यमुना सिंह( 50 वर्ष) तथा मदारी टोला निवासी फतिगन सिंह के पुत्र जितेन्द्र कुमार (25 वर्ष) को चोटें आई है। दोनों रिश्ते में चाचा और भतीजा बताए जाते है। इसमें यमुना सिंह को गंभीर चोटें आई है। सिर के अलावा दायें पैर में चोटें आई है। दायां पैर फैक्चर हो गया है। हादसे का कारण अनियंत्रित परिचालन बताया जाता है। जानकारी के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदरहां के टोला गांव निवासी यमुना सिंह अपने भतीजा जितेन्द्र के साथ अपने ससुराल उदवंतनगर थाना के रघुनीपुर गांव गए हुए थे। इसके बाद देर शाम दोनों चाचा और भतीजा बाइक से वापस अपने गांव बाइक लौट रहे थे। इस बीच आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर कोहड़ा मोड़ के समीप पीरो की ओर से आ रही अनियंत्रित बस ने बाइक सवार चाचा और भतीजा को ठोकर मार दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाया गया। बाद में सूचना मिलने पर सगे-संबंधी भी आ गए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.