Move to Jagran APP

ब्राह्मण सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बने अजीत

अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान ने नमो फाउंडेशन के प्रदेश सचिव अजीत कुमार मिश्र को अपने संस्थान का प्रदेश अध्यक्ष तथा राजेश तिवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 05:02 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 05:02 PM (IST)
ब्राह्मण सेवा संस्थान के 
प्रदेश अध्यक्ष बने अजीत
ब्राह्मण सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बने अजीत

आरा। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान ने नमो फाउंडेशन के प्रदेश सचिव अजीत कुमार मिश्र को अपने संस्थान का प्रदेश अध्यक्ष तथा राजेश तिवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन की पुष्टि संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शुक्ल, राष्ट्रीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुनील दत मिश्र और संस्थान के राष्ट्रीय सचिव राजीव नयन ने सामूहिक रूप से पत्र द्वारा की है। अपने मनोनयन पर कहा कि पूरे बिहार के गांव-गांव ब्राह्मणों को एकजुट कर उनकी हर समस्याओं को हरसंभव वार्ता कर हल कराने का प्रयास करूंगा। संस्थान के यूपी के अध्यक्ष सह विधायक प्रदीप शुक्ला, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, गंगाधर पाण्डेय, पूर्व न्यायाधीश पंकज मिश्र, ओमप्रकाश पाण्डेय, धीरेन्द्र मिश्र, आईपीएस गौरव पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमरंजन चतुर्वेदी और भाजपा चुनाव सेल के जिला संयोजक अमरेन्द्र चौबे आदि ने बधाई दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.