भाजपा ने मुसहर टोली में चलाया स्वच्छता अभियान
भाजपा नगर अध्यक्ष मिथलेश कुमार ¨सह उर्फ मुन्ना कुशवाहा एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष संतोष पासवान के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा पखवारा के तहत बस स्टैंड मुसहर टोली में सफाई अभियान चलाया गया।
आरा। भाजपा नगर अध्यक्ष मिथलेश कुमार ¨सह उर्फ मुन्ना कुशवाहा एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष संतोष पासवान के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा पखवारा के तहत बस स्टैंड मुसहर टोली में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमरेन्द्र प्रताप ¨सह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस साल 15 सितंबर से इस कार्यक्रम की शुरुआत की है जो महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान धर्मेन्द्र ¨सह, सुशील कुमार मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार, रौशन कुमार, राकेश भाटिया, बिभू जैन, उमेश शर्मा, मुन्ना ¨सह, सीता देवी, सुनीता देवी, राघवेन्द्र राय, जितेन्द्र पासवान, राजू कुमार, लंबू मुसहर, कृष्णा राम, मोनू गुप्ता, चैती देवी, राजया देवी, ¨बदिया देवी, मुक्ती राम समेत कई लोग उपस्थित थे।