विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेज रफ्तार टेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आरा-बक्सर फोरलेन जाम; वसूली कर लौट रहे थे मुन्ना दुबे

Published: Fri, 14 Aug 2026 03:46 PM (GMT+05:30)

आरा-बक्सर फोरलेन पर बिलौटी गांव के पास तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मुन्ना दुबे (60) ...और पढ़ें

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

HighLights

  1. बिलौटी गांव के पास टेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत।

  2. मुन्ना दुबे आरा लौटते समय हुए हादसे का शिकार।

  3. ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर फोरलेन किया जाम।

पंचायत सूत्र,बिलौटी (भोजपुर)। आरा-बक्सर फोरलेन एनएच-922 पर बिलौटी गांव के समीप शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मुन्ना दुबे (60) की मौत हो गई। वे बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के ओझा बरांव गांव के निवासी थे।

पीछे से आए टेलर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार मुन्ना दुबे आरा स्थित मां विंध्यवासिनी खाद दुकान में काम करते थे। शुक्रवार को वे विभिन्न दुकानों से रुपये की वसूली कर बाइक से आरा लौट रहे थे।

इसी दौरान बिलौटी के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर ही हुई मौत, चालक वाहन लेकर फरार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुन्ना दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस फरार टेलर और उसके चालक की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। हादसे के कारण घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बन गई और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर आरा-बक्सर फोरलेन को जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ।

पुलिस-प्रशासन ने जाम हटाने का किया प्रयास

जाम की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर सड़क से जाम हटाने का प्रयास किया। हादसे के चलते फोरलेन पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।