सड़क हादसे में बाइक सवार पुलिस जवान की मौत
भोजपुर। जिले के धनगाई थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा -मोहनिया एनएच-30 पर धनगाई के समीप सड़क हादसे में जख्मी बिहार पुलिस के एक जवान की गुरुवार की सुबह मौत हो गई। घायल जवान ने पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
भोजपुर। जिले के धनगाई थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा -मोहनिया एनएच-30 पर धनगाई के समीप सड़क हादसे में जख्मी बिहार पुलिस के एक जवान की गुरुवार की सुबह मौत हो गई। घायल जवान ने पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृत 25 वर्षीय जवान चंदन कुमार रोहतास जिला के शिवसागर थाना क्षेत्र के डुमरिया पंचायत अंतर्गत दियरा बांध गांव निवासी रूपलाल पासवान का पुत्र था। वह भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाने में सीआइटी विग में कार्यरत था। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। इस दौरान पुलिस केन्द्र में शव को अंतिम सलामी दी गई। जिसके बाद माहौल गमगीन हो गया। गांव से ड्यूटी आने के दौरान हुआ हादसा
बताया जाता है कि जवान चंदन कुमार विगत एक सितंबर की सुबह बाइक से अपने गांव से वापस जगदीशपुर थाना आ रहा था। इस बीच आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर धनगाई थाना के समीप अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। पटना में ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
--
आठ साल पहले हुआ था बहाल
बताया जाता है कि हादसे का शिकार चंदन वर्ष 2013 में बिहार पुलिस में जवान के रूप में बहाल हुआ था। वर्तमान में वह जगदीशपुर में सीआइटी टीम में पोस्टेड था। हादसे में मौत के बाद मृतक जवान के गांव से लेकर पुलिस केंद्र के दोस्तों में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी प्रतिमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। इकलौते पुत्र युगेश के सिर से पिता का साया उठ गया है। पुलिस केन्द्र में श्रद्धांजलि अर्पित
इधर, देर शाम पुलिस केन्द्र में शव पहुंचने के बाद मुख्यालय डीएसपी विनोद कुमार, सार्जेंट मेजर राम बिलास चौधरी समेत पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेन्द्र राम, मंत्री राजेश यादव, उपाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह, जमील खां, संयुक्त मंत्री गौरव यादव, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार केन्द्रीय सदस्य रविन्द्र मांझी व अंकेक्षक रितु कुमारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।