विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोजपुर के बिहिया स्टेशन पर हादसा, ससुराल से लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, 1 साल पहले हुई थी शादी

Published: Sun, 03 May 2026 04:13 PM (IST)

दानापुर रेल मंडल के बिहिया स्टेशन पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 26 वर्षीय युवक विश्वजीत कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक फोटो।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक फोटो।

HighLights

  1. बिहिया स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया युवक।

  2. ससुराल से लौट रहे 26 वर्षीय विश्वजीत की मौत।

  3. ट्रैक पार करते समय हुआ दर्दनाक हादसा।

संवाद सूत्र, बिहिया (आरा)। दानापुर रेल मंडल के बिहिया रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के नियाजीपुर गांव निवासी विश्वजीत कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि विश्वजीत कुमार की शादी करीब एक वर्ष पहले बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव में हुई थी।

रविवार को वह ससुराल से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान स्टेशन परिसर में ट्रैक पार करते समय तेज रफ्तार नॉन स्टॉप ट्रेन की चपेट में आ गया।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत बिहिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्टेशन पर हुई इस घटना के बाद लोगों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें- हाथी के टक्कर से सैरांग राजधानी एक्सप्रेस कई कोच पटरी से उतरे, रेलवे ने जमालपुर में खोला हेल्प सेंटर