Move to Jagran APP

Bhojpur: भोजपुर में विश्वविद्यालय से घर लौट रहे साइकिल सवार गार्ड को सीने पर मारी गोली, हमलावर फरार

विजय सिंह आरा शहर के कतीरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में गार्ड के तौर पर कार्यरत है। इधर सूचना मिलने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष काजल जयसवाल घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। वारदात का कारण नाली के पानी को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Yogesh SahuPublished: Fri, 31 Mar 2023 07:14 PM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2023 07:14 PM (IST)
Bhojpur: भोजपुर में विश्वविद्यालय से घर लौट रहे साइकिल सवार गार्ड को सीने पर मारी गोली, हमलावर फरार
Bhojpur: भोजपुर में विश्वविद्यालय से घर लौट रहे साइकिल सवार गार्ड को सीने पर मारी गोली, हमलावर फरार

जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-सहार पथ पर देवरिया गांव के समीप शुक्रवार की शाम हथियार बंद तत्वों ने एक साइकिल सवार गार्ड को गोली मार दी और फरार हो गए।

loksabha election banner

घायल 38 वर्षीय विजय सिंह उर्फ विनय यादव उदवंतनगर के जयनगर गांव निवासी शिवजी यादव का पुत्र है। इलाज के लिए आरा शहर के निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है।

गोली सीने के पास लगी है। विजय सिंह आरा शहर के कतीरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में गार्ड के तौर पर कार्यरत है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष काजल जयसवाल घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं।

जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में गांव के पड़ोसी से नाली के पानी को गिराने को लेकर पूर्व से विवाद चले आने की बात सामने आ रही है।

विश्वविद्यालय से घर लौटने के दौरान रास्ते में वारदात

इधर, घायल विजय के पुत्र राजवीर सिंह ने बताया कि उसके पिता विजय सिंह उर्फ विनय यादव प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी आरा शहर के कतीरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में ड्यूटी पर आए थे।

शाम के समय ड्यूटी कर वह साइकिल से घर लौट रहे थे। इस बीच आरा-सहार पथ पर देवरियां गांव के समीप पूर्व से घात लगाए हथियार बंद तत्वों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े।

इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। बाद में घायल को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित डा. विकास सिंह के निजी अस्पताल में लाया गया। जहां पर सीने के पास फंसी गोली को ऑपरेशन कर निकाला जा रहा है।

एसपी बोले- आरोपितों का पता लगा रही पुलिस

इधर, भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि एक गार्ड को किसी ने गोली मारी है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस आरोपितों का पता कर रही है। गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.