भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह के पिता का निधन
भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता पवन सिंह के पिता रामाशकर सिंह का शनिवार को निधन ।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 03:03 AM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 03:03 AM (IST)
भोजपुर । भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता पवन सिंह के पिता रामाशकर सिंह का शनिवार की रात आरा पकड़ी स्थित आवास पर निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। पिछले कई दिनों से वे बीमार चल रहे थे।
सीने स्टार पवन सिंह शुटिंग के कारण वे सोमवार की सुबह अपने गाव जोकहरी पहुंचेंगे। रामाशंकर सिंह के निधन के बाद सभी परिजन रविवार की सुबह जोकहरी पहुंच गए है। सोमवार की सुबह पवन सिंह के आने के बाद ही उनके पिता स्वर्गीय रामाशकर सिंह के पैतृक गाव जोकहरी से महुली घाट पर दाह संस्कार किया जाएगा। स्वर्गीय रामाशकर के सिंह के तीन पुत्र रानू सिंह, गुडडू सिंह और पवन सिंह है। जिसमें सबसे छोटे पुत्र पवन सिंह हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें