मुख्यमंत्री ने शिवपुर घाट से निकली शोभा यात्रा का किया स्वागत
वीर बाकुड़ा बाबू कुंवर ¨सह विजयोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवपुर।
भोजपुर। वीर बाकुड़ा बाबू कुंवर ¨सह विजयोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवपुर घाट से निकली शोभा यात्रा का स्वागत किला द्वार पर किया। शोभा यात्रा में वीर कुंवर ¨सह के रूप में कलाकार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पगड़ी व तलवार भेंट कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार ¨सह, उद्योग मंत्री जय कुमार ¨सह, भोजपुर के प्रभारी सह खान भूतत्व मंत्री विनोद कुशवाहा सहित कई मंत्री विधायक शामिल थे। शोभा यात्रा की स्वागत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबू वीर कुंवर ¨सह की मूर्ति पर चरणों में पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा झंडोतोलन किया गया तथा इस मौके पर राष्ट्रीय गान गाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीर कुंवर ¨सह संग्रहालय में वीर कुंवर ¨सह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संग्रहालय के अंदर लगाए गए पें¨टग, अस्त्र-शस्त्रों, वीर कुंवर ¨सह के जीवनी वृतांत पर लगाए गए चित्रों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा बाबू वीर कुंवर ¨सह के जीवन गाथा पर आधारित टेराकोटा म्यूरल का विजयोत्सव के गौरवपूर्ण अवसर पर लोकार्पण किया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रुप में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार ¨सह, खान एवं भूतत्व मंत्री सह प्रभारी मंत्री विनोद कुमार ¨सह, उद्योग मंत्री जय कुमार ¨सह, पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार मौजूद थे। जिसकी अध्यक्षता कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने की।
----------------
अमर सेनानी वीर बाकुड़ा बाबू वीर कुंवर ¨सह के 160वें विजयोत्सव समारोह में प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के ¨सह, उद्योग मंत्री जय कुमार ¨सह, कला संसकृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, खान भूतत्व मंत्री सह भोजपुर के प्रभारी मंत्री विनोद ¨सह, पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, नगर विकास सह कला संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद, विधायक राम बिशुन लोहिया, विधान परिषद् राधाचरण साह, जिलाधिकारी संजीव कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश कुमार गुड्डू के अलावा पुष्पा ¨सह, पूर्व मंत्री श्रीभगवान ¨सह कुशवाहा, पूर्व विधायक भाई दिनेश, भाजपा के जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, भरत ¨सह सहयोगी, कुंवर संजीत ¨सह, मनोज उपाध्याय, संजय ¨सह, मुकेश ¨सह, पूर्व अध्यक्ष धनुपरा देवी ने भी माल्यार्पण किया।