विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोजपुर में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:19 PM (IST)

भोजपुर के चरपोखरी में आरा-सासाराम हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

भोजपुर में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

भोजपुर में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

HighLights

  1. चरपोखरी में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा।

  2. हादसे में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत।

  3. चालक फरार, पुलिस मोबाइल और बंपर से कर रही जांच।

संवाद सूत्र, चरपोखरी (भोजपुर)। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-सासाराम हाईवे पर सियाडीह टोला गांव के समीप मंगलवार की रात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर ट्रक का टूटा हुआ बंपर मिला है। मृतकों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रोहतास जिले के सासाराम के निवासी बताए जा रहे हैं। इनमें एक की पहचान बाल्मीकि कुमार पिता नंदु राम के रूप में बताई जा रही है। दूसरे युवक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

जानकारी के अनुसार, बाल्मीकि कुमार अपने साथी के साथ कपड़ा खरीदने आरा आया था। मंगलवार की रात दोनों बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान आरा-सासाराम हाइवे पर सियाडीह टोला के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

ट्रक की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।

सूचना मिलने पर चरपोखरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस मृतकों के पास मिले मोबाइल फोन और बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आवश्यक जानकारी जुटा रही है।

घटनास्थल पर मिले ट्रक के टूटे बंपर के आधार पर भी फरार वाहन और उसके चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।