विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Update: बारिश ने गर्मी की निकाली हवा, तीन दिनों में 5 डिग्री नीचे आया पारा

Published: Mon, 20 Jul 2026 06:37 PM (IST)

भोजपुर जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है, जिससे उमस और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

बारिश और पुरवा हवा ने मौसम बनाया सुहाना

बारिश और पुरवा हवा ने मौसम बनाया सुहाना

HighLights

  1. भोजपुर में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश।

  2. अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज।

  3. किसानों और आम लोगों को गर्मी से मिली राहत।

जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। आरा समेत पूरे भोजपुर जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। लगातार हुई वर्षा से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है।

बारिश के चलते सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादलों का डेरा रहा और धूप के दर्शन नहीं हुए।

तीन दिन में पांच डिग्री गिरा तापमान

17 जुलाई को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया था।

वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान घटकर 29 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस तरह महज तीन दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

बारिश और पुरवा हवा ने मौसम बनाया सुहाना

सोमवार को जिले में 2.3 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके साथ ही 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पुरवा हवा ने मौसम को और अधिक सुहावना बना दिया।

लगातार बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ी और अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत तक पहुंच गई।

अगले कई दिनों तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में आने वाले कई दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने से भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी।

किसानों के लिए राहत भरा मौसम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सक्रिय मानसून के कारण बीच-बीच में तेज बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

यह मौसम धान समेत खरीफ फसलों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। वहीं आम लोगों को भी उमस भरी गर्मी से लगातार राहत मिलने की संभावना है।


आने वाले दिनों में संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस में) वर्षापात (मिलीमीटर में)

दिनांक अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C) संभावित वर्षापात (मिमी)
21 जुलाई 31 27 15.00
22 जुलाई 32 27 4.50
23 जुलाई 33 27 13.70
24 जुलाई 33 27 5.70
25 जुलाई 33 28 6.80
26 जुलाई 33 27 1.90
27 जुलाई 32 27 3.30
28 जुलाई 32 27 4.10
29 जुलाई 32 27 10.80


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून फिलहाल सक्रिय बना हुआ है। ऐसे में बीच-बीच में तेज बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। किसानों के लिए यह मौसम धान सहित खरीफ फसलों के लिए लाभकारी माना जा रहा है, जबकि आम लोगों को भी उमस भरी गर्मी से राहत मिलती रहेगी।