Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ara News: भारत प्लस इंडस्ट्रीज ने तुर्किए की कंपनी से सौदा किया रद, CMD बोले- दिल को सुकून मिला

    Updated: Wed, 28 May 2025 09:37 PM (IST)

    भारत प्लस इंडस्ट्रीज के सीएमडी अजय सिंह ने बिहार में बन रही आटा मिल के लिए तुर्की की कंपनी से डील रद्द कर दी। उन्होंने इटली की कंपनी जीबीएस से समझौता किया जिससे 3 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा। अजय सिंह ने कहा कि वे पाकिस्तान का समर्थन करने वाले देशों से व्यापार नहीं करेंगे। यह फैसला देशहित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दर्शाता है।

    Hero Image
    भारत प्लस इंडस्ट्रीज ने तुर्की की कंपनी से सौदा किया रद

    संवाद सूत्र, बड़हरा (आरा)। भारत प्लस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजय सिंह ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए देशहित को प्राथमिकता दी।

    दिल्ली के द्वारका स्थित अपने कार्यालय में बंसल ग्रुप के चेयरमैन सुनील बंसल के साथ हुई विशेष बैठक में उद्योगपति अजय सिंह ने यह घोषणा की कि बिहार में बन रही उनकी नई फ्लावर मिल परियोजना के लिए तुर्किए की मशीन निर्माता कंपनी आईएमएएएस (तुर्किए) से की गई ऑर्डर डील को रद कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके स्थान पर उन्होंने विश्व की अग्रणी मिल निर्माता कंपनी, इटली की जीबीएस से समझौता कर लिया है। अजय सिंह ने बताया कि इस फैसले से लागत में करीब तीन करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।

    हालांकि, उन्होंने कहा कि दिल को सुकून मिला, क्योंकि ये अपने देश के लिए है। हम उन देशों से व्यापार नहीं करेंगे जो हमारे देश के विरोधियों खासकर पाकिस्तान का समर्थन करते हैं।

    यह निर्णय भारत प्लस इंडस्ट्रीज की देशभक्ति भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दर्शाता है। यह कदम न केवल एक उद्योगपति की दूरदर्शिता को दर्शाता है। बल्कि यह भी दिखाता है कि जब बात देश के स्वाभिमान की हो, तो व्यापारिक लाभ से अधिक राष्ट्रधर्म महत्वपूर्ण है।