भोजपुर में निर्माणाधीन दुर्गा प्रतिमाओं को किया खंडित, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-अरवल मार्ग किया जाम
भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव में निर्माणाधीन दुर्गा प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। इस ...और पढ़ें

सड़क जाम करते गुस्साए लोग। जागरण
HighLights
पियनिया गांव में निर्माणाधीन दुर्गा प्रतिमाएं खंडित की गईं।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-अरवल मुख्य मार्ग जाम किया।
पुलिस जांच में जुटी, नशेड़ियों के हाथ होने की आशंका।
जागरण संवाददाता, आरा। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव में पूजा पंडाल के लिए बनाई जा रही मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की निर्माणाधीन प्रतिमाओं को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने गुरुवार की देर रात खंडित कर दिया।
शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
आरा-अरवल मेन रोड पर आवागमन बाधित
आक्रोशित ग्रामीणों ने पियनिया पुल के समीप आरा-अरवल मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया।
ग्रामीण प्रतिमाओं को खंडित करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
नशेड़ियों का हाथ होने की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस जाम हटाने के साथ ही स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर आरोपितों की पहचान में जुटी है। शुरुआती जांच नशेड़ियों के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
