Move to Jagran APP

भोजपुर के एक सौ मतदान केंद्र पर नहीं है पेयजल की व्यवस्था

भोजपुर। भोजपुर के विभिन्न प्रखंडों में बने एक सौ मतदान केंद्र पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिल

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 11:24 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 11:24 PM (IST)
भोजपुर के एक सौ मतदान केंद्र पर नहीं है पेयजल की व्यवस्था
भोजपुर के एक सौ मतदान केंद्र पर नहीं है पेयजल की व्यवस्था

भोजपुर। भोजपुर के विभिन्न प्रखंडों में बने एक सौ मतदान केंद्र पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी संजीव कुमार के आदेश पर प्रखंड विकास पदाधिकारियों के द्वारा किए गए मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन में यह बातें सामने आई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी संजीव कुमार ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के निर्देशों के आलोक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता सुभाष चंद्र सिन्हा को त्वरित कार्रवाई करते हुए पेयजल सुविधाविहीन सभी मतदान केंद्रों पर चापाकल लगाने का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी की अनुशंसा के मद्देनजर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने जिले के वैसे एक सौ मतदान केंद्रों पर चापाकल लगाने का कार्य शुरू कर दिया है जहां पेयजल की व्यवस्था नहीं थी। पेयजल सुविधा विहिन सर्वाधिक मतदान केंद्रों में पीरो प्रखंड शामिल है। सबसे कम पेयजल सुविधा विहिन मतदान केंद्र गड़हनी एवं बिहिया प्रखंड में हैं। प्रत्येक चापाकल पर लगभग 45 हजार रुपये खर्च होंगे। इस प्रकार एक सौ चापाकल लगाने पर विभाग का 45 लाख रुपया खर्च होगा। पेयजल सुविधा विहिन एकसौ मतदान केंद्रों पर अप्रैल माह में चापाकल लगाकर चालू कर देने का निर्देश जारी किया गया है।

loksabha election banner

---

किस प्रखंड में कितने हैं पेयजल सुविधा विहीन मतदान केंद्र:

प्रखंड मतदान केंद्रों की संख्या

आरा 15

अगियांव 06

गड़हनी 02

जगदीशपुर 07

पीरो 24

बिहिया 16

उदवंतनगर 05

कोईलवर 09

संदेश 04

बड़हरा 12

---

बॉक्स

---

पेयजल सुविधाविहीन सभी मतदान केंद्रों पर जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में चापाकल लगाने का कार्य शुरू हो गया है। अप्रैल माह में सभी एकसौ मतदान केंद्रों पर चापाकल लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

सुभाष चंद्र सिन्हा

कार्यपालक अभियंता

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, प्रमंडल आरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.