विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा-सासाराम हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; सड़क जाम

Published: Tue, 08 Sep 2026 09:48 AM (IST)

भोजपुर के उदवंतनगर में आरा-सासाराम हाइवे पर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार संतोष राम (25) को रौंद दिया, जिससे ...और पढ़ें

भोजपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत। सांकेतिक तस्वीर

भोजपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत।

  2. हादसे के बाद आरा-सासाराम हाइवे को किया जाम।

  3. पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को तुरंत गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-सासाराम उदवंतनगर थाने के समीप मंगलवार की सुबह बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान उदवंतनगर गांव निवासी बिहारी राम के 25 वर्षीय पुत्र संतोष राम के रूप में हुई है। हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि संतोष राम किसी निजी स्कूल में काम करते थे और ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों और स्वजन पहुंच गए और आरा-सासाराम हाइवे को जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटी है।