जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध
संदेश थाना परिसर में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक का प्रखंड विकास पदाधिकारी बिदु कुमार अंचलाधिकारी बच्चा प्रसाद एवं थानाध्यक्ष सुदेह कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
आरा। संदेश थाना परिसर में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक का प्रखंड विकास पदाधिकारी बिदु कुमार, अंचलाधिकारी बच्चा प्रसाद एवं थानाध्यक्ष सुदेह कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों से राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ रामनवमी जुलूस समिति सभी सदस्य शामिल हुए। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। जुलूस समिति के सदस्यों ने बाइक जुलूस निकालने की बात को रखा जिसपर तीनों अधिकारियों लोकसभा चुनाव को लेकर काफी सतर्कता से बाइक जुलूस के लिए सदर एसडीओ आरा से आदेश लेने को कहा। वहीं जुलूस के लिए मार्ग का निर्धारण किया गया। बैठक में उप प्रमुख अतुल रंजन आनन्द,राहुल गुप्ता, रामईश्वर पासवान, जीतन चौधरी, पूर्व प्रमुख राजेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह, संजय गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।