भूमि विवाद में पिता व पुत्र का सिर फोड़ा
आरा। चरपोखरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत काउप गांव में बुधवार को एक पिता और पुत्र की पिटाई कर दी गयी। पिटा
आरा। चरपोखरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत काउप गांव में बुधवार को एक पिता और पुत्र की पिटाई कर दी गयी। पिटाई से घायल राजेश्वर पंडित एवं उसके पुत्र संटू कुमार का इलाज सदर अस्पताल,आरा में कराया जा रहा है। घटना के मूल में भूमि विवाद बताया जाता है। परिजनों के अनुसार गांव के कछुई भगत के साथ गैरमजरूआ जमीन पर दखल-कब्जे को लेकर विवाद चला आ रहा था। इस बीच आरोपितों ने पिता और पुत्र की पिटाई कर दी। इसी तरह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में सहजादा खातून नामक एक महिला की पिटाई कर दी गयी। पिटाई से घायल महिला दौलतपुर निवासी मो.फिरोज हाशमी की पत्नी बतायी जाती है।
--------
ट्रेन से गिरकर अररिया का युवक घायल
आरा। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बुधवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक मो. रिजवान अररिया जिले के मीर्जापुर कोठी निवासी मो.कलाम का पुत्र बताया जाता है। वह बंगलोर से वापस अपने घर लौट रहा था। इस बीच आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-एक पर ट्रेन से गिरकर वह घायल हो गया। बाद में रेल पुलिस के सहयोग से घायल युवक को उठाकर सदर अस्पताल लाया गया। बाद में सूचना मिलने पर परिजन भी यहां पहुंच गए।
-------
बरामद शव लापता सोनापती देवी का निकला
आरा। चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी बगीचा से बरामद शव की पहचान कर ली गई है। मृतका सोनापती देवी पीरो थाना क्षेत्र के लहरी तिवारीडीह गांव निवासी रगेदु साह की पत्नी बतायी जाती है। सदर अस्पताल,आरा में आए बेटा संतोष कुमार ने महिला के शव की पहचान अपनी मां के रूप में की। बताया जा रहा कि शुक्रवार से ही सोनापती देवी गायब चली आ रही थी। मंगलवार को नगरी बगीचा से महिला का शव बरामद किया गया था। जिसकी पहचान नहीं हो सकी थी।