विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ara News: चाची किसी दूसरे शख्स से करती थी बात, सच्चाई से उठा पर्दा तो आंटी ने कर दिया अलग ही कांड

Published: Fri, 06 Sep 2024 03:50 PM (IST)

Ara News आरा में मोबाइल पर बात करने को लेकर हुए विवाद में चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों की जमकर पिटाई ...और पढ़ें

आरा में चाची ने अपने ही परिवार को पिटवाया ( सांकेतिक फोटो)
आरा में चाची ने अपने ही परिवार को पिटवाया ( सांकेतिक फोटो)

 जागरण संवाददाता, आरा। Ara News: चांदी थाना क्षेत्र के कोसिहान गांव में शुक्रवार की सुबह मोबाइल पर बात करने को लेकर उपजे विवाद में चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट के दौरान हसुआं से वार किए जाने से घायल के चाचा के बाएं हाथ की एक अंगुली कट गई है।

इसके बाद तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मारपीट में चांदी थाना क्षेत्र के कोसिहान गांव निवासी स्व.बुटन रजक के 36 वर्षीय पुत्र गणेश रजक,स्व.योगेन्द्र रजक के 35 वर्षीय पुत्र डब्लू रजक एवं मुन्ना रजक के 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार को चोटें आई है।

तीनों रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते हैं। इधर, घायल राहुल कुमार ने बताया कि उसकी चाची गुड़िया देवी गांव के ही दीपक चौधरी नामक व्यक्ति से फोन पर काफी दिनों से बातचीत करती है। इसको लेकर उसके चचेरे भाई अमित ने इसकी जानकारी अपनी मां को दे दी थी। जिसके बाद अमित की मां द्वारा गुड़िया को समा-बुझा रही थी।

इसके बाद गुड़िया ने उक्त युवक दीपक चौधरी को फोन कर इसकी जानकारी दे दी। इसको लेकर गुरुवार की शाम उक्त युवक दीपक चौधरी द्वारा अमित कुमार की पिटाई की गई थी। हालांकि, बात खत्म हो गई थी।

शुक्रवार की सुबह जब राहुल कुमार का छोटा भाई रोहित कुमार पढ़ने के लिए स्कूल जा रहा था, तभी उक्त युवक द्वारा घेर उसे पीटा जाने लगा। सूचना पर जब वे लोग पूछताछ करने पहुंचे तो उक्त लोगों द्वारा तीनों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी । मारपीट के दौरान उनके चाचा गणेश रजक पर हसुआं से वार कर दिया गया। जिससे उनकी एक अंगुली कट गई। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।