बाइक से कीचड़ पड़ा और मचा बवाल, भोजपुर में देखते ही देखते युवक को मार दी गोली
भोजपुर के लसाढ़ी गांव में बाइक से कीचड़ पड़ने के मामूली विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। ...और पढ़ें

आरा में युवक को मार दी गोली। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
बाइक से कीचड़ पड़ने पर हुए विवाद में युवक को गोली।
लसाढ़ी गांव निवासी हरी कुमार की जांघ में लगी गोली।
आरा के निजी अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही जांच।
जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव में सोमवार की सुबह बाइक से कीचड़ पड़ने को लेकर उपजे विवाद में हथियारबंद तत्वों ने एक युवक को गोली मार दी।
घायल युवक की पहचान लसाढ़ी गांव निवासी रमेश कुमार के 30 वर्षीय पुत्र हरी कुमार के रूप में हुई है।गोली युवक की जांघ में लगी है। घायल को इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।
थानाध्यक्ष के अनुसार, प्रारंभिक जांच में रास्ते से बाइक से गुजरने के दौरान कीचड़ पड़ने को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।
पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच और आरोपितों की पहचान में जुटी है।
