विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा जंक्शन से गुजरने वाली 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को मिला एक्सटेंशन, यात्रियों को रेलवे का तोहफा

Published: Fri, 11 Sep 2026 05:03 PM (GMT+05:30)

रेलवे ने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए आरा जंक्शन से गुजरने वाली पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि ...और पढ़ें

त्योहारों पर यात्रियों को राहत: आरा जंक्शन से पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ा

त्योहारों पर यात्रियों को राहत: आरा जंक्शन से पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ा

HighLights

  1. आरा जंक्शन से पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का विस्तार।

  2. त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

  3. दुर्गापूजा, दीपावली, छठ पर्व के लिए सुविधा।

जागरण संवाददाता, आरा। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन पर आने एवं जाने वाली ट्रेनों का आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए आरा जंक्शन होकर गुजरने वाली पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है।

रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इन ट्रेनों का परिचालन निर्धारित अवधि के बाद भी जारी रहेगा। इससे दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

03257/03258 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03257/03258 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल का परिचालन अब 13 सितंबर से 29 नवंबर तक किया जाएगा।

09047/09048 उधना-झंझारपुर स्पेशल

वहीं, गाड़ी संख्या 09047/09048 उधना-झंझारपुर स्पेशल तथा 09045/09046 उधना-मधुबनी साप्ताहिक स्पेशल के परिचालन की अवधि बढ़ाकर 28 सितंबर तक कर दी गई है।

09151/09152 उधना-मधुबनी द्विसाप्ताहिक स्पेशल

इसके अलावा गाड़ी संख्या 09151/09152 उधना-मधुबनी द्विसाप्ताहिक स्पेशल का परिचालन अब 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

वहीं, गाड़ी संख्या 09031/09032 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल के परिचालन की अवधि बढ़ाकर 29 सितंबर तक कर दी गई है।

त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और कन्फर्म टिकट की कमी को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आरा जंक्शन होकर इन ट्रेनों के चलने से भोजपुर समेत आसपास के जिलों के यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री भार को नियंत्रित करने में भी मदद मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-दरभंगा के बीच चलेगी स्पेशल एक्सप्रेस, चंपारण के लोगों को मिलेगी राहत; चेक करें रूट-शेड्यूल