विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्‍कूल हेडमास्‍टर की गंदी बात! छात्रा से अश्‍लील हरकत, जबरदस्‍ती के आरोप में परिजनों ने की पिटाई; गिरफ्तार

By Deepak SinghEdited By: Prateek Jain
Published: Tue, 12 Sep 2023 09:20 PM (IST)

भोजपुर जिले में स्कूल में पढ़ने गई एक छात्रा के साथ प्रधानाध्यापक द्वारा अश्लील हरकत किए जाने का बड़ा मामला ...और पढ़ें

स्‍कूल हेडमास्‍टर की गंदी बात! छात्रा से अश्‍लील हरकत, जबरदस्‍ती का आरोप लगाकर परिजनों ने की पिटाई; गिरफ्तार
स्‍कूल हेडमास्‍टर की गंदी बात! छात्रा से अश्‍लील हरकत, जबरदस्‍ती का आरोप लगाकर परिजनों ने की पिटाई; गिरफ्तार

HighLights

  1. हेडमास्‍टर पर गलत स्पर्श करने का भी आरोप, आक्रोशित अभिभावकों का हंगामा
  2. हेडमास्‍टर पर योग सिखाने के बहाने भी बेड टच करने का आरोप

जागरण संवाददाता, आरा: भोजपुर जिले में स्कूल में पढ़ने गई एक छात्रा के साथ प्रधानाध्यापक द्वारा अश्लील हरकत किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है।

घटना अगिआंव बाजार थाना के मोतीडीह गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है। इसे लेकर आक्रोशित अभिभावकों ने हो-हंगामा भी मचाया और आरोपित प्रधानाध्यापक की पिटाई भी की।

इधर, छात्रा के पिता ने संबंधित थाना में प्राथमिकी कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित प्रधानाध्यापक को पब्लिक के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार प्रधानाध्यापक अरूण कुमार सिंह पीरो के हसनबाजार ओपी अन्तर्गत इनरपतपुर गांव के निवासी है।

पकड़े गए शिक्षक पर अन्य छात्राओं को भी गंदे तरीके से स्पर्श करने एवं अश्लील हरकत किए जाने का गंभीर आरोप है। पुलिस पॉक्सो एवं छेड़खानी अधिनियम के तहत प्राथमिकी कर मामले की जांच कर रही है।

पीरो डीएसपी राहुल सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गौरतलब हो कि जिले में पहले भी छात्राओं के साथ गंदी हरकत किए जाने के आरोप में कुछ शिक्षकों को जेल की हवा खानी पड़ी है।

योगा के बहाने भी गलत तरीके से स्पर्श करने का आरोप

अगिआंव बाजार थाना के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। प्रतिदिन की तरह भी मंगलवार काे पढ़ने के लिए स्कूल गई थी। पिता का आरोप है कि पढ़ाने के दौरान प्रधानाध्यपक ने उनकी पुत्री को गलत तरीके से स्पर्श किया। निजी अंगों को हाथ से स्पर्श करते हुए टी-शर्ट व लोअर पहनाने की बात कही।

पीड़िता के पिता के अनुसार,  शिक्षक आठवीं कक्षा की चार अन्य छात्राओं के साथ भी पढ़ाने के दौरान उन्हें गलत तरीके से स्पर्श करता था।

कभी-कभी कक्षा में योगा कराने के बहाने भी छात्राओं से अश्लील हरकत कीं। पि‍ता ने बताया कि विरोध करने पर बच्चियों से मारपीट किए जाने और उन्‍हें धमकी देने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि लंबे समय से आरोपी इस प्रकार की हरकत कर रहा था।

15 दिनों पूर्व भी की थी गंदी हरकत

पीड़ित छात्रा के पिता के अनुसार, करीब 15 दिन पूर्व भी जब उनकी पुत्री पढ़ने के लिए स्कूल में गई थी। इस दौरान छुट्टी के समय आरोपित प्रधानाध्यापक ने उनकी पुत्री के साथ गंदी हरकत की थी। जबरदस्‍ती का प्रयास किया था। इस दौरान छात्रा द्वारा चिल्लाने पर उसे छोड़ा था। इसके बाद छात्रा ने शिक्षक की करतूतों घरवालों को बताई थी।

इसके बाद पिता ने विद्यालय जाकर प्रधानाध्यापक से पूछताछ की थी तो वे माफी मांगने लगे थे। बाद में आज फिर मंगलवार को छात्रा के साथ गंदी हरकत किए जाने पर आक्रोश भड़क उठा।

आक्रोशित अभिभावकों ने अश्लील हरकत करने के आरोप में प्रधानाध्यापक को पकड़ धुनाई कर दी। हो-हल्ला की सूचना मिलने पर अगिआंव बाजार पुलिस वहां पहुंच गई और आरोपित प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- अंधविश्‍वास में वर्षों तक नाबालिग बच्चियों से दुष्‍कर्म... मां-बाप, मौसी और तांत्रिक समेत पांच को हुई सजा