विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा में खाकी की आड़ में शराब तस्करी उजागर, चौकीदार समेत चार फरार

Published: Wed, 16 Sep 2026 04:37 PM (IST)

भोजपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान में टिकापुर गांव से 141.12 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। छापामारी के ...और पढ़ें

खाकी की आड़ में शराब तस्करी उजागर, चौकीदार समेत चार फरार

खाकी की आड़ में शराब तस्करी उजागर, चौकीदार समेत चार फरार

HighLights

  1. बहोरनपुर पुलिस ने 141.12 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।

  2. शराब तस्करी में शामिल चौकीदार समेत चार आरोपी फरार हुए।

  3. फरार आरोपियों के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज।

जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बहोरनपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के टिकापुर गांव में छापेमारी कर 141.12 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।

हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही शराब के धंधे में शामिल चार आरोपित अंधेरे और संकरी गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार आरोपितों में गांव का चौकीदार भी शामिल है।

पुलिस ने चारों चौकीदार बैजनाथ पासवान, उसके भाई जीतू पासवान व अमरजीत पासवान तथा गणेश पासवान की पत्नी के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बहोरनपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टिकापुर गांव निवासी चौकीदार गणेश पासवान ने अपने घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी है।

शराब को रात के समय अलग-अलग कारोबारियों को बेचने की तैयारी थी। सूचना के सत्यापन के बाद बहोरनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गणेश पासवान के घर पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही घर के बाहर तीन-चार लोग कमरे के पास बैठे दिखाई दिए।

पुलिस की गाड़ी देखते ही सभी इधर-उधर भागने लगे। अंधेरे और संकरी गलियों का फायदा उठाकर सभी फरार होने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 141.12 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने फरार आरोपितों की पहचान कर ली है। इनमें टिकापुर गांव निवासी चौकीदार बैजनाथ पासवान, उसके भाई जीतू पासवान व अमरजीत पासवान तथा गणेश पासवान की पत्नी शामिल हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।