Move to Jagran APP

उधर सेना ने किया सर्जिकल स्ट्राइक, इधर बिहार के जवान ने तोड़ा दम

उधर सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया, इधर उड़ी हमले में घायल भोजपुर के जवान ने यह खबर सुन अपनी अंतिम सांस ली। जहां परिजनों में शोक भी है तो हमले का जवाब देने की खुशी भी है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 30 Sep 2016 09:57 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 11:06 PM (IST)
उधर सेना ने किया सर्जिकल स्ट्राइक, इधर बिहार के जवान ने तोड़ा दम

भोजपुर [जेएनएन]। उधर सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है तो वहीं उड़ी आतंकी हमले में घायल भोजपुर के एक और वीर सपूत ने गुरुवार को देर शाम यह सूचना सुनकर अपनी शहादत दे दी। दिल्ली के सेना के अस्पताल में घायल जवान ने लंबे इलाज के बाद कल अंतिम सांस ली।

loksabha election banner

18 सितंबर को उड़ी के सैन्य मुख्यालय में आतंकियों के हमले में जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत पीपरपांती गांव के निवासी नायक राज किशोर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वर्तमान में उनका आवास आरा शहर के गांगी में है। नायक राज किशोर सिंह विष्णु सिंह के पुत्र हैं। छह बिहार रेजिमेंट में रहे शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार को दोपहर तक दिल्ली से यहां आने की संभावना है। परिजनों में शोक की लहर है।

तीन भाइयों में सबसे छोटे राज किशोर जुलाई 2016 में असम से कश्मीर के उड़ी में स्थानांतरित हुए थे। जुलाई में स्थानांतरण के बाद अपने पूरे परिवार को असम से घर पहुंचाकर उड़ी में योगदान के लिए गए तो लौट नहीं पाए। पत्नी पूनम देवी, बच्चों समेत परिजनों का हाल बेहाल है। दिवंगत पिता विष्णु सिंह भी सेना में थे। राजकिशोर के अलावा उनके दो अन्य पुत्र भी सेना में हैं। राजकिशोर का एक पुत्र हेमंत (10) व पुत्री सुहानी (12) है।

पति को देखने जाने वाली थी पूनम : गुरुवार को पति को देखने की तैयारी पूनम कर रही थी। शुक्रवार को अपने बच्चों के साथ दिल्ली जाने की योजना थी। गुरुवार की शाम खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

बेसुध पड़ी मां : बेटे की शहादत की सूचना जैसे ही घर पहुंची मां बेहोश हो गई। वही दूसरी ओर पत्नी पूनम बेसुध होकर गिर पड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.