राष्ट्रीय कुश्ती के लिए भोजपुर के अमन का चयन
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 27 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले प्रथम अंडर 23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भोजपुर के अमन ¨सह का चयन
आरा। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 27 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले प्रथम अंडर 23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भोजपुर के अमन ¨सह का चयन 86 किलो ग्राम भार वर्ग में किया गया है। अमन ¨सह अपने वजन भार वर्ग में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। पटना के पाटलीपुत्रा स्पोर्ट्स कम्पलेक्स में संपन्न राज्य स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता में अमन ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को लगातार पटखनी देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। बिहार कुश्ती संघ के एडहक कमेटी के संयोजक विनय कुमार ¨सह ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में अमन के चयन होने पर भोजपुर कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष देवलोचन ¨सह, सचिव युगेश्वर प्रसाद, कोच मुनजी पासवान, काशीनाथ पाण्डेय, हरि मोहन यादव समेत कई पहलवानों ने बधाई दी है। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। बता दें कि जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत पकड़ी पंचायत के घांघर गांव के मूल निवासी अरूण कुमार ¨सह के पुत्र अमन ¨सह का चयन इससे पूर्व में भी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ था।