Move to Jagran APP

केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर बल

भारतीय जनता पार्टी की ओर से संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर भोजपुर जिले के सलेमपुर मंडल में सलेमपुर बाजार पर काउंटर लगाकर सदस्य बनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 04:10 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 04:10 PM (IST)
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को 
गांव-गांव तक पहुंचाने पर बल
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर बल

आरा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर भोजपुर जिले के सलेमपुर मंडल में सलेमपुर बाजार पर काउंटर लगाकर सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा सलेमपुर मंडल अध्यक्ष प्रयाग तिवारी ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश सदस्यता प्रभारी राधा मोहन शर्मा ने कहा कि पूरे देश में 6 जुलाई से लगातार संगठन पर्व सदस्यता अभियान का कार्यक्रम चालू है। यह सदस्यता अभियान 20 अगस्त तक चलाया जा रहा है। उसके बाद 21 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर, भाजपा जिला अध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा एवं जिला सदस्यता प्रभारी राजेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनना मात्र किसी राजनीतिक दल की पर्ची फाड़ना नहीं है। भाजपा का सदस्य बनकर आप सशक्त भाजपा, सशक्त भारत, सशक्त हिदुस्तान अभियान का हिस्सा बन रहे हैं । इस अभियान से आप देश के परिवर्तन में अपनी भागीदारी निभा सकेंगे और राष्ट्र निर्माण के सौभाग्य बनेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया सह कार्यालय प्रमुख डॉ. रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी, जिला सदस्य प्रभारी ज्योति प्रकाश कुशवाहा, नमामि गंगे के जिला सह संयोजक वरुण सिंह, मंडल सदस्यता प्रभारी सत्येंद्र सिंह, मकई सिंह, सच्चिदानंद सिंह, सुभाष राय, कालिका चौधरी, मुन्ना सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में सलेमपुर के भाजपा पदाधिकारी एवं ग्रामवासी शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.