Move to Jagran APP

जाली नोट छापने की मशीन के साथ 5 गिरफ्तार

भोजपुर जिले की पुलिस ने जाली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 11:36 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 11:36 PM (IST)
जाली नोट छापने की मशीन के साथ 5 गिरफ्तार
जाली नोट छापने की मशीन के साथ 5 गिरफ्तार

आरा। भोजपुर जिले की पुलिस ने जाली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में जाली नोट के साथ पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्य है। गिरफ्तार सदस्यों में तीन महिलाएं और दो पुरूष शामिल है। उनके पास से करीब 33 हजार रुपये के अलावा दो मशीन बरामद किया गया है। गैंग का मास्टरमाइंड आरा जेल में बंद अपराधी राहुल कुमार यादव समेत उसका एक साथी ¨पटू ¨सह बताया जा रहा हैं। ¨पटू ¨सह अभी फरार है। पकड़े गए आरोपितों में एक बदमाश का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। इसका पर्दाफाश आरा के सदर एसडीपीओ पंकज कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में किया। उन्होंने बताया बरामद नोटों में 30 हजार रुपये के जाली नोट हैं। जबकि, तीन हजार रुपये असली हैं। बरामद नकली नोटों में 100, 200 से लेकर 500 रुपये तक के नोट हैं। छापे गए नकली नोटों को भोजपुर से लेकर पटना तक खपाया जाता था। बताया जा रहा है कि भोजपुर एसपी आदित्य कुमार को बुधवार की देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि संदेश थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव के एक घर में जाली नोट की छपाई की जा रही है। जिसके बाद सदर एसडीपीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर जमुआंव गांव निवासी नागेन्द्र ¨सह के घर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रंगे हाथ नोट छापते एक ही परिवार के चार सदस्यों के अलावा पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान नकली नोट छापने की दो मशीन समेत कुल 33 हजार रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा कमरे से तीन इंक का डब्बा (कलर स्याही), ¨प्रट करने वाले कागज, नोट पर ऊपर से रंगाई करने वाले छह जेलपेन जब्त किए गए। इस मामले में आरा मंडल जेल में बंद कुख्यात अपराधी राहुल कुमार यादव की पत्नी नेहा देवी, उसके पिता नागेन्द्र यादव, मां देवंती देवी, भावज रेखा देवी के अलावा बडीहा गांव के उसके साथी गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। जेल बंद राहुल पर संदेश व उदवंतनगर समेत अन्य थानों में लूटपाट समेत कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.