Move to Jagran APP

विकास यात्रा का विरोध करेगा मुखिया संघ

भोजपुर। जिला मुखिया संघ की एक बैठक स्थानीय एक होटल के सभागार में संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह की

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Dec 2017 08:23 PM (IST)Updated: Wed, 13 Dec 2017 03:32 PM (IST)
विकास यात्रा का विरोध करेगा मुखिया संघ
विकास यात्रा का विरोध करेगा मुखिया संघ

भोजपुर। जिला मुखिया संघ की एक बैठक स्थानीय एक होटल के सभागार में संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सरकार के सात निश्चय योजना पर विशेष विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि सह संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ¨सह की उपस्थिति में सरकार की आगामी विकास यात्रा का जोरदार विरोध करने का निर्णय लिया गया। जिले के अधिकारियों द्वारा मुखियों पर राशि ट्रांसफर करने के लिए दबाव देने की चर्चा पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद पदाधिकारियों द्वारा दबाव बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है, इसका जबाव पुन:कोर्ट में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में बालू बंदी और सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंदी से हर ओर हाहाकार मचा है। सूबे के मुखिया विकास यात्रा नहीं बल्कि विनाश यात्रा कर रहे हैं। श्री ¨सह ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में राज्य के मुखिया सरकार के सात निश्चय में राशि ट्रांसफर नहीं करेंगे। कोर्ट के आदेश का बैंक उल्लंघन करती है तो उन्हें भी कोर्ट में पार्टी बनाया जाएगा। अध्यक्षीय मंच से श्री मनोज ने कहा कि जिला प्रशासन के समक्ष जिला मुखिया संघ चट्टानी एकता के साथ खड़ा है। मुखिया उपेन्द्र ¨सह ने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधान सभा चुनाव में सरकार के खिलाफ मजबूत विपक्ष का साथ देकर सरकार को हराने का कार्य करेंगे। बैठक का संचालन करते हुए संघ के जिला सचिव राजेश्वर पासवान ने कहा कि सूबे की तानाशाह सरकार को यह पता चल चुका है कि मुखिया संघ वार्ड क्रियान्वयन समिति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा चुका है, जिससे सरकार बौखलाई हुई है। अन्य मुखिया वक्ताओं ने कहा कि सात निश्चय योजना के कार्यो में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही है। जमीनी जांच से सच्चाई उजागर हो जाएगी। वक्ताओं मं मनोज यादव, नीरज कुशवाहा, शंकर तिवारी, त्रिवेणी साह, सुरेन्द्र यादव, सुनील ¨सह, राकेश ¨सह, अभय ¨सह, मुराद हुसैन, जुवेद खॉ, आनंद कुमार, गोपाल पंडित, यूनुस खॉ, शत्रुधन राम, प्रमोद पासवान, सुनील मिश्र, प्रकाश कुमार, धर्मेन्द्र ¨सह, संजय ¨सह, हरेन्द्र प्रसाद यादव, कामता यादव, पूनम देवी, उर्मिला देवी, अनिता देवी, इन्दू देवी, अंजू देवी आदि थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.