अपने अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत
भोजपुर। दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक एकता अधिकार मंच की एक बैठक धोबहां बाजार में विजयानंदन पासवान की अध्यक
भोजपुर। दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक एकता अधिकार मंच की एक बैठक धोबहां बाजार में विजयानंदन पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ रघुवर प्रसाद चन्द्रवंशी ने कहा कि आजादी के वर्षों बाद और आरक्षण के प्रावधान के बावजूद इनकी नौकरी में मात्र 10 प्रतिशत के आसपास हिस्सेदारी बन पाई है। वहीं उत्पादन और वितरण के साधनों में आज भी हिस्सेदारी शून्य है। इसके लिए संघटित होकर लगातार संघर्ष करने की जरूरत है। सह संयोजक यादव राम सकल ¨सह भोजपुरिया ने कहा कि हमारे नेतागण अपनी निजी स्वार्थ की राजनीति में व्यस्त हैं। उन्हें वोट तो हमारा चाहिए, लेकिन हमारे हक के लिए लड़ने से संकोच कर रहे हैं। आज भी पिछड़ों की भागीदारी 4.6 प्रतिशत से अधिक नहीं हो पायी है। बैठक में सुरेश यादव, शेरू खां, सुशील शर्मा, जगदेव ठाकुर, अशोक पासवान, रामकेवल प्रसाद, दिनेश रवानी, शंभु ¨बद, रमेश यादव, विवेक कुशवाहा, प्रेमचंद रजक, विनोद चौधरी आदि थे।