Move to Jagran APP

भाजपा ने टटोला युवाओं का मन, दिया अजेय भारत, अटल भाजपा का नारा

जिला स्कूल में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा संकल्प सम्मेलन में भाजपा के कई दिग्गज नेता पहुंचे। इन लोगों ने युवाओं को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 07 Oct 2018 10:27 PM (IST)Updated: Tue, 09 Oct 2018 10:53 PM (IST)
भाजपा ने टटोला युवाओं का मन, दिया अजेय भारत, अटल भाजपा का नारा
भाजपा ने टटोला युवाओं का मन, दिया अजेय भारत, अटल भाजपा का नारा

भागलपुर (जेएनएन)। बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ ने कहा है कि भारत अगर रूस से समझौता करता है तो नींद अमेरिका और पाकिस्तान की उड़ती है। पहले लोगों को जाति की भावना से जोड़ कर गुमराह किया जाता था लेकिन अब देश में विकास की बात होती है। पहले रोटी, कपड़ा और मकान की बात होती थी अब मोदी सरकार ने इसके साथ शिक्षा और चिकित्सा को भी जोड़ा है। 2014 में भाजपा प्रखंड स्तर तक सक्रिय हुई तो संसद में पूर्ण बहुमत आया। इस बार बूथ स्तर पर मजबूत होंगे तो हम आजीवन देश की सेवा कर सकेंगे और भारत को विश्व गुरु बना पाएंगे।

loksabha election banner

संगठन मंत्री रविवार को जिला स्कूल में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा संकल्प सम्मेलन में बोल रहे थे। सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पूर्व के चुनावों में नजर अटल पर, वोट कमल पर नारा हुआ करता था और आज हम अजेय भारत, अटल भाजपा का नारा बुलंद कर रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी मेंं जिस तरह स्वागत होता है ठीक उसी प्रकार इंदौर के मस्जिद में भी लोग पलके बिछाए रहते हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं उन्हें अपनी जिम्मेवारी निभाने की चिंता रहती है। भाजपा जात-पात को अहमियत नहीं देती। यहां अटल जी जैसे नेता और कलाम जैसे व्यक्ति की पूजा होती है। कहा कि कई कांग्रेसी यज्ञ में व्यवधान डालना चाहते थे जिसे सामने से लडऩे की क्षमता नहीं है।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन ने युवाओं से कमल क्लब के माध्यम से बूथ मजबूत करने और चुनाव में सिपाही की तरह खड़ा रहने का आह्वान किया। कहा कि तभी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नारा बूथ जीतो, चुनाव जीतो सफल होगा। 60 साल में देश को नहीं बल्कि परिवार को मजबूत करने वाले भी अपने को युवा कहते हुए देश में घूम रहे हैं। पहले शिक्षा या विकास नहीं बल्कि अपराध का राज चलता था जो अब संभव नहीं है। देश के टुकड़े- टुकड़े करने वाले को तेजस्वी और राहुल रेड कारपेट बिछाकर स्वागत करते हैं।

हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने कहा कि हमारा संकल्प 'युवाओं के भविष्य का, राष्ट्र निर्माण का, महिलाओं के सम्मान का, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने का और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का है। 2014 में हमलोगों ने मोदी के हाथों बागडोर सौंपा था। जिसका नतीजा आज दुनिया देख रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडे ने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर बांटने वाले को समर्थन देंगे या देश की सेवा करने वाले का समर्थन करेंगे। इस प्रश्न को आप लोग मन में लेकर जाएं और जवाब खुद पाएंगे। अतिथियों का स्वागत युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बंटी यादव ने किया। युवा मोर्चा ने मंचासीन अधिकारियों का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र से स्वागत किया।

उप मेयर राजेश वर्मा ने कहा कि जातपात से उपर उठकर युवा साथियों का सम्मेलन में एकत्रित होना यह बताता है कि आने वाले चुनाव में सभी साथी विकास के आधार पर मत देंगे। पूर्व डिप्टी मेयर डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि युवा साथी ठान लें तो देश की तस्वीर और तकदीर बदली जा सकती है। हमारे भागलपुर के युवा अगले चुनाव में मोदी सरकार को फिर से वापस लाने के लिए काम करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिनव कुमार ने किया। कहा कि हम अपने कर्मों पर विश्वास करते हैं शब्दों पर नहीं। विधान पार्षद डॉ एनके यादव, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, पूर्व प्रत्याशी अर्जित चौबे, ललन पासवान, युवा मोर्चा प्रभारी दुर्गेश सिंह, पूर्व विधायक अमन कुमार, कुमार प्रणय और पालक हरिवंश मणि सिंह ने भी विचार रखे। मंच संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अजीत गुप्ता और मोंटी जोशी ने किया। सफलता के लिए लोकसभा मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह व अभिषेक मिश्रा सक्रिय भूमिका में रहे। भाजपा नेता मुकेश सिंह, दिलीप निराला, कन्हाई मंडल, आनंद शुक्ला, विपुल सिंह मुकुल कुमार, प्रिंस मंडल, सुधीर भगत, राजेश टंडन, श्यामल किशोर मिश्रा, देवव्रत घोष, सुनील सिंह, उमाशंकर, आदित्य पांडेय आदि उपस्थित रहे। बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ ने कहा है कि भारत अगर रूस से समझौता करता है तो नींद अमेरिका और पाकिस्तान की उड़ती है। पहले लोगों को जाति की भावना से जोड़ कर गुमराह किया जाता था लेकिन अब देश में विकास की बात होती है। पहले रोटी, कपड़ा और मकान की बात होती थी अब मोदी सरकार ने इसके साथ शिक्षा और चिकित्सा को भी जोड़ा है। 2014 में भाजपा प्रखंड स्तर तक सक्रिय हुई तो संसद में पूर्ण बहुमत आया। इस बार बूथ स्तर पर मजबूत होंगे तो हम आजीवन देश की सेवा कर सकेंगे और भारत को विश्व गुरु बना पाएंगे।

संगठन मंत्री रविवार को जिला स्कूल में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा संकल्प सम्मेलन में बोल रहे थे। सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पूर्व के चुनावों में नजर अटल पर, वोट कमल पर नारा हुआ करता था और आज हम अजेय भारत, अटल भाजपा का नारा बुलंद कर रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी में जिस तरह स्वागत होता है ठीक उसी प्रकार इंदौर के मस्जिद में भी लोग पलके बिछाए रहते हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं उन्हें अपनी जिम्मेवारी निभाने की चिंता रहती है। भाजपा जात-पात को अहमियत नहीं देती। यहां अटल जी जैसे नेता और कलाम जैसे व्यक्ति की पूजा होती है। कहा कि कई कांग्रेसी यज्ञ में व्यवधान डालना चाहते थे जिसे सामने से लडऩे की क्षमता नहीं है।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन ने युवाओं से कमल क्लब के माध्यम से बूथ मजबूत करने और चुनाव में सिपाही की तरह खड़ा रहने का आह्वान किया। कहा कि तभी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नारा बूथ जीतो, चुनाव जीतो सफल होगा। 60 साल में देश को नहीं बल्कि परिवार को मजबूत करने वाले भी अपने को युवा कहते हुए देश में घूम रहे हैं। पहले शिक्षा या विकास नहीं बल्कि अपराध का राज चलता था जो अब संभव नहीं है। देश के टुकड़े- टुकड़े करने वाले को तेजस्वी और राहुल रेड कारपेट बिछाकर स्वागत करते हैं।

हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने कहा कि हमारा संकल्प 'युवाओं के भविष्य का, राष्ट्र निर्माण का, महिलाओं के सम्मान का, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने का और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का है। 2014 में हमलोगों ने मोदी के हाथों बागडोर सौंपा था। जिसका नतीजा आज दुनिया देख रही है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष रोहित पांडे ने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर बांटने वाले को समर्थन देंगे या देश की सेवा करने वाले का समर्थन करेंगे। इस प्रश्न को आप लोग मन में लेकर जाएं और जवाब खुद पाएंगे। अतिथियों का स्वागत युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बंटी यादव ने किया। युवा मोर्चा ने मंचासीन अधिकारियों का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र से स्वागत किया।

उप मेयर राजेश वर्मा ने कहा कि जातपात से उपर उठकर युवा साथियों का सम्मेलन में एकत्रित होना यह बताता है कि आने वाले चुनाव में सभी साथी विकास के आधार पर मत देंगे। पूर्व डिप्टी मेयर डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि युवा साथी ठान लें तो देश की तस्वीर और तकदीर बदली जा सकती है। हमारे भागलपुर के युवा अगले चुनाव में मोदी सरकार को फिर से वापस लाने के लिए काम करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिनव कुमार ने किया। कहा कि हम अपने कर्मों पर विश्वास करते हैं शब्दों पर नहीं। विधान पार्षद डॉ एनके यादव, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, पूर्व प्रत्याशी अर्जित चौबे, ललन पासवान, युवा मोर्चा प्रभारी दुर्गेश सिंह, पूर्व विधायक अमन कुमार, कुमार प्रणय और पालक हरिवंश मणि सिंह ने भी विचार रखे। मंच संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अजीत गुप्ता और मोंटी जोशी ने किया। सफलता के लिए लोकसभा मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह व अभिषेक मिश्रा सक्रिय भूमिका में रहे। भाजपा नेता मुकेश सिंह, दिलीप निराला, कन्हाई मंडल, आनंद शुक्ला, विपुल सिंह मुकुल कुमार, प्रिंस मंडल, सुधीर भगत, राजेश टंडन, श्यामल किशोर मिश्रा, देवव्रत घोष, सुनील सिंह, उमाशंकर, आदित्य पांडेय आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.