Move to Jagran APP

Holi 2021: 'कोरोना वायरस स्वाहा', होलिका दहन के दौरान इस मंत्र का भी हुआ जाप

Holi 2021 लखीसराय में भक्त प्रहलाद के जयघोष के होलिका दहन हुआ। इस दौरान लोगों ने कोरोना वायरस स्वाहा बोलते हुए परिक्रमा की। जाप किया। शहर के केआरके मैदान सहित किउल नदी घाटों व सार्वजनिक स्थलों पर यह कार्यक्रम हुआ।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 29 Mar 2021 12:10 PM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 01:16 PM (IST)
Holi 2021: 'कोरोना वायरस स्वाहा', होलिका दहन के दौरान इस मंत्र का भी हुआ जाप
ग्रामीण अंचलों में भी परंपरा के तहत जलाई गई होलिका।

जागरण संवाददाता, लखीसराय। कोरोना काल में इस बार होली का उत्‍साह कम रहा। हाेलिका दहन में काफी संख्‍या में लोग जुटे थे। इन लोगों ने दहन के दौरान 'कोरोना वायरस स्वाहा' का जाप लिया। ईश्‍वर से प्रार्थना की बुराई का प्रतीक कोरोना से अब मुक्ति दिलाएं। प्रह्लाद के विजय का प्रतीक पर्व सच्‍चाई की जीत के रूप में मनाया।

loksabha election banner

लखीसराय में रविवार की रात जिले भर में परंपरागत तरीके से होलिका दहन हुई। इस दौरान मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस जवान भी मुस्तैद नजर आए। कोरोना गाइडलाइन जारी रहने के वावजूद जगह-जगह ग्रामीणों ने ढोल-मंजीरा के साथ होली गीत गाकर मौज-मस्ती की। लखीसराय शहर के केआरके हाई स्कूल मैदान, किऊल नदी स्थित चंपा लाल घाट, महावीर स्थान घाट, सूर्यदेव घाट, लखीसराय प्रखंड कार्यालय के सामने, बाजार समिति के नजदीक, हसनपुर पहाड़ी, विद्यापीठ चौक के पास, बालगूदर, अमहरा, पतनेर, गढ़ीविशनपुर आदि गांवों में होलिका दहन का आयोजन किया गया। वहां होलिका दहन देखने के लिए काफी संख्या में लोग जमा हुए।

 

शहर के केआरके हाई स्कूल मैदान में आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज की महिलाएं शामिल हुई। पंडित बबलू पांडेय ने महेश बंका के हाथों विधि-विधान के साथ पूजा करवाई। मैदान में होलिका दहन के लिए काफी मात्रा में सूखी लकड़ी और गोबर के बने बारामुला जमा की गई थी। शहर के लोगों ने विधि-विधान के साथ अग्नि की स्तुति की। मारवाड़ी समाज के लोगों ने लाठी-डंडे में नई फसल गेहूं, जौ, चना बांधकर अपने घर को धन्य-धान्य से पूर्ण करने की स्तुति अग्निदेव से की तथा जला हुआ राख अपने साथ घर लेते गए। महिलाओं ने होलिका के चारों ओर कच्चे सूत को बांधकर परिक्रमा की। इस दौरान भक्त प्रहलाद के जयकारे भी लगते रहे। कार्यक्रम के दौरान कबैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार भी मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रितेश बंका, अनुज बंका, पवन बंका, अजय कुमार बंका, संजय बंका, सुमित ड्रोलिया, प्रदीप चौधरी आदि का सहयोग रहा। उधर पुरानी बाजार में छगनलाल माहेश्वरी घाट पर आचार्य परमानंद पांडेय द्वारा पुरषोत्तम छापरिया के हाथों विधिविधान के साथ पूजा कराई गई। इसके बाद होलिका जलाया गया। इस मौके में बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे। होलिका जलने के बाद सभी लोग राख को अपने घर ले गए। एसपी सुशील कुमार, एसडीपीओ रंजन कुमार, लखीसराय थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह शहरी क्षेत्र में लगातार गश्ती करते नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.