World Coconut Day : डाभ ने लगाई उछाल, नारियल की डिमांड हुई कम
World Coconut Day कोरोना काल में मंदिर मंद होने के कारण नारियल बिक्री पर पड़ा असर। लॉकडाउन से पहले सात से 13 से 15 ट्रक थी आपूर्ति। अभी आठ से नौ ट्रक तक सीमित। जानिए
भागलपुर, जेएनएन। पौष्टिक और स्वास्थ्य के लाभप्रद नारियल का स्वाद रेशमी नगर के लोगों के जुबां पर है। शहर में हर दिन डेढ़ हजार से ज्यादा नारियल पानी पीते हैं। बदलते जीवन शैली में नारियल पानी लोगों की पसंदीदा डिश बन गया है। चिकित्सक भी लोगों को नारियल पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। पूरे देश में दो सितंबर का दिन विश्व नारियल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सिल्क सिटी में भले ही नारियल की पैदावार नहीं है। लेकिन, यहां नारियल का बड़ा बाजार है। सिल्क सिटी में लॉकडाउन से पहले यहां 15 ट्रक नारियल और आठ ट्रक डाभ दूसरों खपत थी। मंदिरों में पूजा पाठ बंद होने से नारियल की डिमांड थोड़ी कम हुई है। पर, डाभ ने छलांग लगाई है। अप्रैल के बाद आठ से नौ ट्रक नारियल की आपूर्ति है। जबकि, डाभ 11 से 12 ट्रक हर महीने पहुंचे रहे हैं।
बंगाल, असम और आंध्र प्रदेश से ज्यादा आपूर्ति
वैसे तो नारियल की पैदावार कर्नाटक, बेंगलुरु, केरल, आंध्र प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, ओडीसा में होती है। लेकिन, सिल्क सिटी में पश्चिम बंगाल, असम और आंध्र प्रदेश से नारियल की आपूर्ति ज्यादा होती है। फुटकर विक्रेता संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि असम से आने वाले नारियल साफ होता है। इसलिए इसकी मांग ज्यादा है। साइज के हिसाब से खुदरा विक्रेता नारियलों की बिक्री करते हैं। जबकि थोक विक्रेताओं से खुदरा विक्रेता के पास संख्या के हिसाब से नारियल पहुंचता है।
40 से 60 रुपये डाभ, 30 रुपये नारियल
अभी कोरोना काल में डाभ की बिक्री काफी बढ़ गई है। 40 से 60 रुपये पीस शहर के चौक-चौराहों पर मिलते हैं। नारियल विक्रेताओं ने बताया कि मंदिर बंद होने की वजह से बिक्री कम हुई है। लोग अभी घरों में ही पूजा कर रहे हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर
नारियल पानी कोरोना से लडऩे में भी कारगर है। शरीर का प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन और विटामिन सी पाए जाते हैं।
-मंदिर बंद होने के कारण नारियल की बिक्री कम हुई है। यहां तीन मुख्य विक्रेता हैं। अभी 15 की जगह आठ से नौ ट्रक नारियल की आपूर्ति हो रही है। -अरविंद कुमार, थोक नारयिल बिक्रेता।
मुख्य बातें
-30 से ज्यादा जगहों पर ठेले पर बिकते हैं डाभ
-1.5 हजार पीस हर दिन नारियल पानी पीते हैं शहरवासी
-01 से दो हजार के बीच मंदिर खुला रहने पर नारियल की होती थी हर दिन बिक्री