जदयू कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण
नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं को देवी बाबू धर्मशाला में शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया।
भागलपुर। नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं को देवी बाबू धर्मशाला में शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया। जदयू कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यो की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।
प्रशिक्षण शिविर में नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों के बूथ अध्यक्ष, सचिव, पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष एवं सदस्य के अलावा क्षेत्र के सभी जदयू कार्यकर्ता, उपस्थित थे। क्षेत्रीय संगठन प्रभारी पंचम श्रीवास्तव, शमीम इकबाल आदि ने प्रशिक्षण दिया।
शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सदस्य कहकशा परवीन, नाथनगर के विधायक लक्ष्मीकात मंडल, सुल्तानगंज के विधायक सुबोध राय, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. विजय सिंह, संजय साह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अंजू कुशवाहा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मु. इमरान, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, कुणाल रत्नप्रिय के अलावा सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उपस्थित थे।