विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाली तीज : रंगीलो सावन आयो रे... सावन में आयो रे तीज त्योहार... Bhagalpur News

By Dilip ShuklaEdited By:
Published: Sun, 28 Jul 2019 01:27 PM (IST)

हरियाली तीज का आनंद भागलपुर में महिलाओं ने जमकर लिया। इस दौरान महिलाओं ने गीत गाए। जमकर सामुहिक नृत्‍य किया।

हरियाली तीज : रंगीलो सावन आयो रे... सावन में आयो रे तीज त्योहार... Bhagalpur News
हरियाली तीज : रंगीलो सावन आयो रे... सावन में आयो रे तीज त्योहार... Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। रंगीलो सावन आयो रे... सावन में आयो रे तीज त्योहार..., मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले...जैसे गीतों की धुन और हरी-हरी घास और पेड़-पौधों की हरियाली के बीच सावन का झूला। शहर की महिलाओं ने कुछ यूं लुत्फ उठाया सावन और महिलाओं के प्रमुख त्योहार हरियाली तीज का।

सीताराम अपार्टमेंट और जेएस गार्डेन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के कार्यक्रम में तीज के सभी रंग थे। जेएस गार्डेन में हरियाली थी तो सावन का झूला भी। फव्वारे से निकलते पानी की कल-कल करती आवाज थी तो सावन और तीज महोत्सव पर बजने वाले मधुर गीत-संगीत और उस पर नृत्य करती प्रतियोगी भी। कार्यक्रम में राजस्थान की जीवंत प्रस्तुति झलक रही थी। तीज के झूले में मारवाड़ी महिलाओं ने जमकर मनोरंजन किया। राजस्थानी व्यंजन का मजा लिया। महिलाओं ने तरह-तरह के खेल खेले और आनंद उठाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीणा यादव, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनीता सर्राफ, अध्यक्ष शोभा खेतरीवाल, सचिव पद्मा बाजोरिया, निम्मी झुनझुनवाला, स्वाति झुनझुनवाला, रैना गोयंका, ज्योति खेतान, अरुणा सिंघानिया, मधु केजरीवाल, चंउदा भुवानियां, सुशीला केजरीवाल ने बताया कि सावन के शुरू होते ही लोगों में एक अलग सा उल्लास उमंग का माहौल होता है। मेले में लोग एक दूसरे से मिलकर आपसी भाईचारा को बढ़ाते हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप