Move to Jagran APP

शहर घुमाने के बहाने साली का कर दिया सौदा, रेड लाइट एरिया में पहुंचाया, फिर...

रिश्‍तों पर कालिख पोतती एक घटना से बिहार शर्मसार हो गया है। एक जीजा ने अपनी साली का रेडलाइट एरिया में सौदा कर दिया। लड़की का भाग्‍य अच्‍छा था कि वह भागने में सफल रही।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 10:34 AM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 08:07 PM (IST)
शहर घुमाने के बहाने साली का कर दिया सौदा, रेड लाइट एरिया में पहुंचाया, फिर...
शहर घुमाने के बहाने साली का कर दिया सौदा, रेड लाइट एरिया में पहुंचाया, फिर...

सहरसा [जेएनएन]। बिहार में एक बार फिर रिश्‍ते शर्मसार हुए हैं। मधेपुरा जिले के एक गांव की लड़की को उसके जीजा ने ही शहर घुमाने के बहाने सहरसा के रेड लाइट एरिया में पहुंचा दिया। इसकी भनक लगते ही लड़की वहां से भाग निकली। मामले को लेकर महिला थाना में जीजा समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

loksabha election banner

शहर घुमाने निकाला, रेड लाइट एरिया में कर दिया सौदा

जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड का निवासी लड़की का जीजा अपनी साली को घुमाने के बहाने ट्रेन से सहरसा ले आया। बाजार में घुमाने के बाद वह उसे लेकर रेड लाइट एरिया पहुंच गया। यहां एक महिला और दो पुरुषों से उसका सौदा कर दिया गया। इसके बाद नाश्ता लाने की बात कह जीजा साली को वहीं छोड़कर भाग निकला।

मौका देख भाग निकली लड़की

दलालों ने उसे रेड लाइट एरिया में रख लिया। रात होते ही लड़की को पूरा माजरा समझ में आ गया। मौका मिलते ही लड़की वहां से भाग निकली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने लड़की को बरामद कर थाना लाने के बाद काउंसेलिंग के लिए चाइल्ड लाइन में भेज दिया।

घटना की प्राथमिकी दर्ज

लड़की के बयान पर उसके जीजा, रेड लाइट एरिया के गांगो, सुजीत कुमार व रौशन आरा के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएसपी मुख्यालय गणपति ठाकुर ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.