बांका में महिला की हत्या मामले में गिरफ्तारी नहीं, कचरा फेंकने के विवाद में हुई थी घटना
बांका थाना क्षेत्र के मजलिशपुर गांव में मंगलवार की सुबह रास्ता विवाद में एक महिला की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बांका, जेएनएन। थाना क्षेत्र के मजलिशपुर गांव में मंगलवार की सुबह कचरा फेंकने के विवाद में महिला नीलम देवी (40) की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में महिला नीलम के पति कंतलाल ने चार के खिलाफ केस किया था। पुलिस घटना के दूसरे दिन भी किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इधर, शव का पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक मजलिशपुर गांव में कंतलाल यादव का पड़ोसी से विवाद हो गया। इसी क्रम में उसकी पत्नी नीलम देवी को पड़ोसी ने गाली गनौज करने लगे। जब नीलम ने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। दीवार में सर टकराने से नीलम की मौत हो गई। इस घटना में मृतका के पति ने पड़ोसन सुनीता देवी, राजेश यादव, करमी देवी व मीनू देवी को आरोपित किया है।
इस संदर्भ में मृतका के पति ने पुलिस से बताया कि दोनों परिवार एक ही जगह पर कचरा फेंकते हैं। नीलम मंगलवार की सुबह अपने घर से कचरा फेंकने निकली थी। जिसपर आरोपी पक्ष ने उक्त जमीन पर कचरा फेंकने से मना करते हुए गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब नीलम ने गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के क्रम में नीलम के अंदरूनी हिस्से में चोट लगने की वजह से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
जानकारी के मुताबिक मजलिशपुर गांव के कंतलाल यादव की पत्नी नीलम देवी की हत्या गोतिया के ही सुनीता देवी, राजेश यादव, कर्मी देवी और मीनू देवी ने पीटकर कर दी। मृतका के पति ने बताया कि दोनों का घर का गली एक ही जगह से जाता है। नीलम मंगलवार को रोज की तरह अपने गली से निकली। जिसपर आरोपी पक्ष ने चलने से मना करते हुए गाली गलौज करना शुरू कर दिया। नीलम के मना करने पर सभी ने मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के क्रम में नीलम के अंदरूनी हिस्से में चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।