Move to Jagran APP

बिहार विधानसभा उपचुनाव 2019 : आइए जानें... नाथनगर और बेलहर में किस प्रत्याशी को कितने मत मिले Bhagalpur News

बिहार विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं। राजद ने बेलहर सीट जीत लिया है। जबकि जदयू ने नाथनगर सीट पर कब्‍जा जमाया। जानिए और किनको कितने वोट मिले।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 08:57 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 08:57 AM (IST)
बिहार विधानसभा उपचुनाव 2019 : आइए जानें... नाथनगर और बेलहर में किस प्रत्याशी को कितने मत मिले Bhagalpur News
बिहार विधानसभा उपचुनाव 2019 : आइए जानें... नाथनगर और बेलहर में किस प्रत्याशी को कितने मत मिले Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। नाथनगर विधानसभा उपचुनाव में हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा सेक्युलर (हम) के अजय कुमार राय से अधिक वोट निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार मिले। हम को 6315 और निर्दलीय अशोक को 13446 मत मिले। सबसे कम मत निर्दलीय प्रत्याशी दयाराम मंडल को 569 मत मिले। जबकि 4315 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

loksabha election banner

राष्ट्रीय जनता दल की राबिया खातून को बैलेट मत 26 सहित 50850 मत मिले। जनता दल यूनाईटेड के लक्ष्मीकांत मंडल को 45 बैलेट मत सहित 55981 मत मिले। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सुधीर शर्मा को 3046, हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा सेक्युलर के अजय कुमार राय को 6315, वंचित समाज पार्टी की डॉली मंडल को 1570, भारतीय दलित पार्टी के दयाराम मंडल को 569, राष्ट्रीय समता पार्टी सेक्युलर के रंजन कुमार सिंह को 1929 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी अभय कुमार को 2683, अशोक कुमार को 13446, जय करण पासवान को 1197, पवन कुमार साह को 1865, बीरबल कुमार को 2165, मनजर आलम को 1455 और राजू यादव को 2559 मत मिले। यहां कुल 14 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में थे।

बांका जिले के बेलहर विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी रामदेव यादव ने लालटेन जलाया है। रामदेव यादव ने जदयू सांसद गिरिधारी यादव के भाई और पार्टी प्रत्याशी लालधारी यादव को 19 हजार 236 मतों के अंतर से पराजित किया। राजद प्रत्याशी को मतदान में 50 प्रतशित से अधिक 76 हजार 350 मत हासिल हुए। जदयू प्रत्याशी लालधारी यादव को केवल 57 हजार 119 वोट मिले। जदयू को राजद से 12 प्रतिशत कम मत मिले। तीसरा स्थान नोटा का रहा। उसके हिस्से 6984 वोट चला गया। निर्दलीय विनोद पंडित भी 6743 वोट हासिल करने में कामयाब हुए। निर्दलीय कज्जाम अंसारी 2994 मत के साथ अंतिम स्थान पर रहे। यहां चार प्रत्‍याशियों ने भाग्‍य आजमाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.