Move to Jagran APP

बिहार में पश्‍चिम बंगाल के गायक माइक्रोफोन से गा रहे थे भजन, तभी उसमें आ गया करंट

बिहार में पश्‍चिम बंगाल के भजन गायक Rajwa Rai की मौत हो गई। वे कट‍िहार में भजन कार्यक्रम प्रस्‍तुत करने आए थे। इसी दौरान माइक्रोफोन में करंट आ गया। करंट लगने से उनकी मौत हो गई। आधा दर्जन लोग घायल भी हुए हैं। शाट सर्किट से यह घटना घटी है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 09:59 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 09:59 AM (IST)
बिहार में पश्‍चिम बंगाल के गायक माइक्रोफोन से गा रहे थे भजन, तभी उसमें आ गया करंट
करंट आ जाने से एक भजन गायक की मौत हो गई

संवाद सूत्र, बलरामपुर (कटिहार)। बिहार के कटिहार जिले के बलरामपुर प्रखंड की लोहागड़ा पंचायत के श्रीरामपुर महादलित टोले में माइक में करंट आ जाने से एक भजन गायक की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। माइक में शार्ट सर्किट से करंट आने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात को महादलित टोले में बुधवा ऋषि के श्राद्ध कर्म के अवसर पर कीर्तन- भजन चल रहा था। अचानक शार्ट सर्किट हो जाने से माइक सेट में करंट आ़ गई। इससे माइक्रोफोन पकड़ कर भजन गा रहे रजवा राय (60) की करंट लगने से मौत हो गई। वे पश्चिम बंगाल के दालकोला के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। वहां बैठे लोग कुछ कर पाते उससे पहले ही घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई।

loksabha election banner

कीर्तन में गायक के आसपास एक दूसरे से सट कर बैठे लगभग आधा दर्जन लोग भी करंट की चपेट में आने से घायल हो गए। उनमें मदन यादव, रीता देवी, परदेशिया ऋषि, रुकमा देवी, सुकून देवी आदि शामिल हैं। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से तुरंत पश्चिम बंगाल के करणदिघी स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बलरामपुर थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने बताया कि सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे। उससे पूर्व ही मृतक के परिजन पोस्टमार्टम न कराने की बात कहकर शव लेकर पश्चिम बंगाल चले गए।

आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कांग्रेस द्वारा देश स्तर पर चल रहे भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता सह पूर्व सांसद तारिक अनवर बलरामपुर बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के बाद हमनें जो लक्ष्य रखा था वह पूरा हुआ है या नहीं इसकी समीक्षा करने की जरूरत है। वर्तमान केंद्र सरकार देश की बड़ी सरकारी संस्थाओं का अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए गलत इस्तेमाल कर रही है। इससे लोकतंत्र पर खतरा मंडराने लगा है।भाजपा अपने राजनैतिक लाभ के लिए समाज के अंदर नफरत की दीवार खड़ी कर रही है। आज देश के अंदर नफरत का माहौल बनाया जा रहा है, जो देश हित में नहीं है। इस नफरत की राजनीति को समाप्त करने के लिए कांग्रेस ने भारत जोड़ो तिरंगा अभियान चलाया है। इसमें शामिल होकर हमलोग देश को फिर से जोडऩे की अपील कर रहे हैं। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम, उपाध्यक्ष हसनैन आलम, प्रो सकलेन अहमद, पूर्व जिला पार्षद निसार अहमद, नगीना यादव, हबीबुर रहमान, मु मंटू, मु सादाब, सद्दाम हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.